Rajasthan: राजस्थान (Rajasthan) के भीलवाड़ा जिले की एक POCSO अदालत ने पिछले साल अगस्त में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने और उसे कोयले की भट्टी में जिंदा जलाने के दोषी दो लोगों को सोमवार को मौत की सजा सुनाई। विशेष लोक अभियोजक महावीर सिंह किशनावत ने कहा, “अदालत ने कालू और कान्हा को मौत की सजा सुनाई है।” पिछले साल अगस्त में हुए इस अपराध के लिए कोर्ट ने कालू और कान्हा को दोषी करार दिया था. सबूत नष्ट करने के आरोपी सात अन्य व्यक्तियों को अदालत ने बरी कर दिया। किशनावत ने कहा कि बरी किए जाने के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी जाएगी।
Highlights:
- राजस्थान के दो भाइयों को POCSO अदालत ने दोषी ठहराया
- सात अन्य आरोपी व्यक्तियों को बरी कर दिया गया
- जिंदा जलाने के दोषी दो लोगों को सोमवार को मौत की सजा सुनाई
नाबालिग लड़की का जला हुआ शव मिला
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक लापता 14 वर्षीय लड़की का जला हुआ शव कोयला भट्टी से बरामद किया गया। दोनों आरोपियों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसे कोयले की भट्ठी में फेंक दिया.
बताया जा रहा है कि जिले के शाहपुरा पंचायत समिति क्षेत्र गिरडिया पंचायत क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की 2 अगस्त 2023 को बकरियां चराने गई थी, जब वह शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिजन और गांव वाले उसकी तलाश में निकल पड़े. जब परिवार और गांव वालों को लड़की नहीं मिली तो वे पुलिस के पास गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने गए, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया. अगले दिन सुबह, ग्रामीणों ने फिर से लड़की की तलाश की और उन्हें उसके घर के पास एक खेत में ईंट भट्ठे में उसके अवशेष मिले।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



