राजस्थान में पाकिस्तान की सीमा से लगते श्रीगंगानगर जिले में अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में सीमा पार से एक संदिग्ध ड्रोन दिखाइए देने पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग होने से संदिग्ध ड्रोन ओझल हो गया। यह स्पष्ट नहीं हो सका की गोलियां लगने से ड्रोन क्षतिग्रस्त हुआ या सुरक्षित वापिस चला गया।
वापस पाक क्षेत्र की तरफ चला गया ड्रोन
पुलिस सूत्रों के अनुसार श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़ सेक्टर में बीएसएफ की पिंजौर पोस्ट पर तैनात जवानों ने आज तड़के 1:37 बजे सीमा पार से आते एक संदिग्ध वस्तु देखी। यह वस्तु अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तारबंदी के नजदीक आ गई, तब दिखाई दिया कि यह संदिग्ध ड्रोन है। इस पर जवानों ने फायरिंग कर दी। कुछ ही क्षण में यह संदिग्ध डॉन आंखों से ओझल हो गया। ड्रोन वापिस पाक क्षेत्र की तरफ चला गया। इस घटना की सूचना मिलते ही सीमा सुरक्षा बल के उच्च अधिकारी श्रीगंगानगर से और बीकानेर से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। तड़के लगभग 2:30 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
अधिकारी कर रहे हैं जांच
इस घटना के बारे में थाना प्रभारी फूलचंद शर्मा दलबल सहित रात को ही घटनास्थल पर पहुंच गए। आज सुबह पुलिस और बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी बिजनौर पोस्ट पर रात को हुए इस घटनाक्रम की गहनता से जांच करने और जानकारी जुटाने के लिए पहुंचे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक भारतीय क्षेत्र में कोई संदिग्ध क्षतिग्रस्त होकर गिरा नहीं मिला। ड्रोन वापस चला गया अथवा पाक क्षेत्र में क्षतिग्रस्त होकर गिर गया, यह भी अभी स्पष्ट नहीं है। ड्रोन किस उद्देश्य से रात को भारतीय क्षेत्र में आया,इसे लेकर कई तरह के अनुमान और संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं।
दो वर्षों बाद पहली बार दिखाई दिया ड्रोन
बीएसएफ की खुफिया शाखा जी ब्रांच के ऑफिसर इसकी पड़ताल करने में लगे हैं। गौरतलब है कि श्रीगंगानगर जिले से लगती अंतरराष्ट्रीय पाक सीमा पर दो वर्षों बाद संदिग्ध ड्रोन पहली बार दिखाई दिया है। लगभग दो वर्ष पहले सीमा पर तनाव के चलते कई बार पाक क्षेत्र की ओर से भारतीय क्षेत्र की तरफ आते हुए संदिग्ध ड्रोन दिखाई दिए थे, जिन्हें भारतीय सुरक्षा बलों ने हवा में ही नष्ट कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



