जयपुर में बृहस्पतिवार को सुबह रसोई गैस सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण लगी आग में एक ही परिवार के पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। मरने वालों में युवा दंपत्ति व उसके तीन बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना बृहस्पतिवार सुबह उस समय हुई जब राजेश यादव (25) सिलेंडर बदल रहा था।
Highlights
- सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण आग लगी
- तीन बच्चों सहित पांच की मौत
- अचानक आग भभक उठी
अचानक आग भभक उठी
थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी और अचानक आग भभक उठी। उन्होंने बताया कि किराए के कमरे में राजेश यादव, उनकी पत्नी रूबी (24), उनकी बेटियां ईशु (7) व खुशमनी (4) और बेटा दिलखुश (2) मौजूद थे और उनमें से कोई भी बाहर नहीं निकल सका। आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया और सभी लोग जिंदा जल गए।
थानाधिकारी ने बताया कि इस मकान में 17-18 कमरे
थानाधिकारी ने बताया कि इस मकान में 17-18 कमरे हैं। इनमें से एक कमरे में राजेश का परिवार पिछले चार महीने से रह रहा था। यह परिवार मूल रूप से मोतिहारी, बिहार का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि घटना में किसी अन्य कमरे को नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा,‘‘राजेश एक फैक्ट्री में काम करता था। उसने सुबह अपना सिलेंडर भरवाया था और उसे बदल रहा था तभी यह हादसा हुआ।
शवों को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया
पुलिस ने कहा कि दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया और शवों को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और अन्य ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘जयपुर के विश्वकर्मा में भीषण आग की चपेट में आने से पांच नागरिकों के असामयिक निधन का समाचार हृदय विदारक है। परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।


Download Android App
Download iOS App



