राजस्थान के उदयपुर शहर में कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद उत्पन्न हालातों के बाद जारी कर्फ्यू के बाद आज पांचवे दिन चार घंटे की ढील दी जाएगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर ओ पी बुनकर ने बताया शुक्रवार देर रात जारी आदेश में शनिवार को शहर में दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक कर्फ्यू में छूट दी है।
आज से इंटरनेट सेवाएं भी शुरू
उन्होंने बताया कि शहर के धानमंडी, घंटाघर, हाथीपोल, अंबामाता, सूरजपोल, सविना, भूपालपुरा, गोवर्धनविलास, हिरणमगरी, प्रतापनगर एवं सुखेर पुलिस थाना क्षेत्रों में लागू किए गए उक्त कर्फ्यू में चार घंटे की छूट दी गई है। इसके पश्चात उक्त थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू यथावत जारी रहेगा। इस बीच जिले में आज से इंटरनेट सेवाएं भी शुरू कर दी गई।
उल्लेखनीय है कि गत 28 जून को धानमंडी क्षेत्र के मालदार स्ट्रीट में रहने वाले कन्हैयालाल की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर देने के बाद उत्पन्न हालात के मद्देनजर उदयपुर शहर में रात आठ बजे से कर्फ्यू लागू कर दिया गया था।


Download Android App
Download iOS App



