उदयपुर : राजस्थान में उदयपुर ब्यावर राष्ट्रीय राजमार्ग आठ पर राजसमंद थाना क्षेत्र में आज सुबह एक वीडियो कोच बस एवं डम्पर में भिडन्त हो जाने से चार व्यक्तियों की मौत हो गयी तथा सात अन्य घायल हो गये। पुलिस के अनुसार वीडियो कोच बस सूरत से गंगापुर जा रही थी कि पीपरडा बस स्टेण्ड पर सामने से आ रहे डम्पर से भिडन्त हो गयी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 108 एम्बूलेंस की सहायता से सभी घायलों को राजसमंद के आर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। मृतकों में तीन पुरूष एवं एक बालिका शामिल हैं। ये सभी भीलवाडा जिले के गंगापुर एवं देवरिया के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज जांच प्रारंभ कर दी हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



