राजस्थान सरकार ने मंगलवार को सभी निजी प्रयोगशालाओं और अस्पतालों में कोविड के लिए होने वाले रैपिड एंटीजन टेस्ट की कीमत 200 रुपये तय कर दी।अप्रैल में, राज्य सरकार ने आरटी-पीसीआर परीक्षण की लागत 500 रुपये से घटाकर 350 रुपये कर दी थी।राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी आदेश के मुताबिक अब 200 रुपये में किसी भी निजी अस्पताल या निजी लैब में रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया जा सकता है।
आदेश में कहा गया है कि इस परीक्षण को एक निजी लैब में एक निश्चित कीमत पर करने की अनुमति देने का मुख्य उद्देश्य त्वरित और तेज परिणाम पाना है। ऐसे मे अगर जब शुरूआती लक्षण दिखाई दें, तो समय रहते रोगी का निदान और उपचार किया जा सके।सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित लोग ये टेस्ट करा सकेंगे।


Download Android App
Download iOS App



