Rajasthan: सिरोही में वारदात, दलित युवक के साथ मारपीट, जानें पूरा मामला

Summary :

राजस्थान के सिरोही जिले के थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दलित युवक के साथ दबंगों द्वारा कथित मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

राजस्थान में शुक्रवार को एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जिसमें सिरोही जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र शुक्रवार को एक दलित युवक के साथ दंबगों द्वारा कथित मारपीट दर्ज किया गया है। 
दलित युवक के सात की गई मारपीट 
थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि पीड़ित भरत कुमार जुलावा (35) की ओर से तीन आरोपियों के खिलाफ उसके साथ कथित मारपीट करने और उसे जूते की माला पहनाने का मामला दर्ज करवाया गया है। उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
अलवर में भीड़ की पिटाई से दलित युवक की मौत, सियासत गरमायी, Mob Lynching Act  पर पुलिस ने दिया ये तर्क – News18 हिंदी
जानकारी के मुताबिक  उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Desk Team