राजस्थान में मानसून में तेजी से बदलाव होता रहता है जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। बीतें 24 घंटों में राजस्थान के कई स्थानों में भारी बारिश दर्ज की गई और यह सिलसिला कई बार लगातार चलता रहा। हालांकि, यह कयास लगाया जा रहा कि बारिश यह भीषण दौर इस राज्य में जारी रहेगा।
राजस्थान के इन जिलों में हुई भारी बारिश
जयपुर के मौसम केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोटा, झालावाड़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, धौलपुर, नागौर और चूरू जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक 48 मिलीमीटर बारिश झालावाड़ के पचपहाड़ में दर्ज की गई है।इसके अनुसार, वर्तमान में आंध्र प्रदेश तथा ओडिशा में बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके धीरे-धीरे और तीव्र होकर पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से अगले दो-तीन दिन कोटा और उदयपुर संभाग के अधिकतर स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
वहीं, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकतर जिलों में आगामी दो-तीन दिन कमजोर मानसून गतिविधियां जारी रहने तथा केवल छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। ज्यादातर स्थानों पर मौसम मुख्यतः शुष्क बने रहने का अनुमान है।राज्य के कई इलाकों में अच्छी-खासी गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान चूरू में 41 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 40.5, बीकानेर में 40.1 और फलोदी में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान औसत से दो-तीन डिग्री से. ऊपर दर्ज किए जाने की प्रबल संभावना जताई है।


Download Android App
Download iOS App



