Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा के स्पीकर वासुदेव देवनानी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की।
स्पीकर वासुदेव देवनानी ने PM मोदी से की मुलाकात
स्पीकर वासुदेव देवनानी ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को पुष्प गुच्छ और भगवान झूलेलाल की तस्वीर भेंट की। उन्होंने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की शुभकामनाएं भी दी।
नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की
वासुदेव देवनानी ने सोशल एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “युगपुरुष से भेंट, यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदीजी से आज संसद भवन, नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की।” देवनानी ने आगे लिखा, “उन्हें भगवान झूलेलाल जी का चित्र भेंट कर लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद को सुशोभित करने पर आत्मीय शुभकामनाएं प्रेषित की। आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने पिछले 10 वर्षों में अजमेर सहित देश के संपूर्ण विकास को गति प्रदान की है, इस हेतु उनका आभार प्रकट किया।”
उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया
उन्होने लिखा, प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर राजस्थान विधानसभा में किये जा रहे नवाचारों के संबंध में उन्हें जानकारी देकर विभिन्न विषयों में उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। बता दें कि वासुदेव देवनानी ने इससे पहले संसद भवन में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से भी मुलाकात की थी और राजस्थान विधानसभा में किए जा रहे नवाचारों के संबंध पर चर्चा की थी।
(Input From IANS)


Download Android App
Download iOS App



