Rajasthan: राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। ऐसे में कई जगह नदी-नाले उफान पर है। भारी बारिश के चलते बांधों में पानी की आवक लगातार हो रही है।
बांसवाड़ा में जलभराव से जनता परेशान
राजस्थान में मानसून की बारिश से हाल बेहाल है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। मंगलवार के दिन भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। प्रतापगढ़ में 24 घंटों के दौरान अति भारी श्रेणी की बारिश दर्ज की गई।
राजस्थान में आफत की बारिश
कई जिलों में जलजमाव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अजमेर की आनासागर झील का पानी निचले इलाकों में पहुंचने लगा है। लोग पानी के बीच आवाजाही करने को मजबूर हैं। बांसवाड़ा के छिंच में भीषण जलजमाव हो गया है।
मौसम केंद्र ने बताया कि बांसवाड़ा में 195 मिमी, डूंगरगढ़ के चिकाली में 132 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, बांसवाड़ा के सलोपट, बागीदोरा, भूंगरा, अरथूना, गढ़ी, सज्जनगढ़ और केसरपुरा में 127 से 195 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी।
इसी तरह चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, पाली, प्रतापगढ़ और राजसमंद जिले में भी कई जगह जमकर बादल बरसे. मौसम केंद्र ने बताया है कि नए मौसमी तंत्र के प्रभाव से बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान में आगामी एक-दो दिन बारिश का दौर जारी रहेगा। कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की प्रबल संभावना है। 27 अगस्त को दक्षिणी राजस्थान के कुछ भागों में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।


Download Android App
Download iOS App






