RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बॉर्ड में कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 10th क्लास की रिजल्ट की घोषणा 20 मार्च को करने वाला था। लेकिन एक दिन पहले ही इसे टाल दिया गया। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। रिजल्ट का इंतजार कर रहे करीब 10 लाख विद्यार्थियों और उनके अभिभावक पूछ रहे हैं किरिजल्ट कब जारी होगा। आइए जानते हैं, रिजल्ट आज नहीं तो कब जारी होगा और रिजल्ट कैसे देखें।
RBSE 10th Result 2026 Date: कब आएगा रिजल्ट?

आरबीएसई कक्षा 10 का रिजल्ट मार्च 2026 महीने में ही जारी करेगा। पहले रिजल्ट 20 मार्च को आने वाला था। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 के नतीजे अगले सप्ताह 23 से 25 मार्च के बीच घोषित किए जाएंगे।
Websites to Check RBSE 10th Result: कौन-सी वेबसाइट पर देखें?
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
- digilocker.gov.in
- umang.gov.in
How to Check RBSE 10th Result: कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले विद्यार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- फिर राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट वाले लिंक पर जाना होगा
- लिंक पर क्लिक करते ही एक विंडो ओपन होगी।
- वहां उम्मीदवार अपना रोल नंबर और मांगी गई जरूरी जानकारी भरें और फिर सबमिट कर दें।
- इतना करते ही रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा।
- विद्यार्थी यहां अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
- आखिर में आप इस रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर भी रख लें।
RBSE 10th Result Time: कितने बजे आएगा 10th का रिजल्ट?
पिछले साल यानी 2025 में राजस्थान बोर्ड ने 10th कक्षा का रिजल्ट शाम को 4 बजे घोषित किया गया था। जबकि उससे पहले, 2024 में रिजल्ट की घोषणा शाम 5 बजे की गई थी। इस साल भी उम्मीद है कि राजस्थान बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट जारी करने के लिए समय दोपहर को 3 से शाम 5 के बीच रखेगा।























