RBSE Class 12 Result Date Time: मार्च अप्रैल का महिला खासकर स्कूली बच्चों के लिए बेहद ख़ास होता है। इस माह में स्कूली बच्चों को अपने एग्जाम और उसके परिणाम का इंतजार रहता है। इसे देखते हुए, सभी राज्यों के शिक्षा बोर्डों ने अपने छात्रों के परिणाम जारी करना शुरू कर दिया है। इस बीच, राजस्थान बोर्ड के कक्षा 12 के छात्रों का इंतज़ार आखिरकार खत्म होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER), अजमेर ने एक घोषणा की है।
मंत्री दिलावर जारी करेंगे रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा (कला, विज्ञान और कॉमर्स) का परिणाम 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर इस रिजल्ट को ऑनलाइन जारी करेंगे। इस कड़ी में बोर्ड के अधिकारी भी वर्चुअल तरीके से जुड़ेंगे। बता दें कि साल 2026 में करीब 9 लाख से ज्यादा छात्रों ने 12वीं के एग्जाम दिए हैं। सभी छात्र अपना बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर
अपने-अपने परिणाम को देख सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए ये स्टेप्स करें फॉलो
- स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखना होगा।
- साथ में एडमिट कार्ड भी रखें।
- रिजल्ट आउट होते ही वेबसाइट हैंग हो सकता है, इसलिए घबराए नहीं।
- इंतजार करें और कुछ समय बाद अपना रिजल्ट देखें।
टॉपर्स की लिस्ट भी होगी जारी
बता दें कि रिजल्ट जारी होते ही पास प्रतिशत और टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आ जाएगी। ऐसे में अगर किसी बच्चे को यह लगता है कि उसके नंबर उसके उम्मीद से कम हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड नतीजे जारी होने के 24 घंटे के भीतर ‘री-चेकिंग’ (जांच) के लिए आधिकारिक विंडो खोल दिया जाएगा। इसके अलावा, उन छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का शेड्यूल भी आज सोमवार को जारी किया जा सकता है, जो एक या दो विषयों में पास नहीं हुए हैं।
रिजल्ट देखने के लिए इन वेबसाइट्स पर रखें नजर
रिजल्ट आउट ही बहुत सारे स्टूडेंट्स एक साथ वेबसाइट खोलते हैं, जिससे साइट स्लो या हैंग हो सकती है। ऐसे में घबराने और पैनिक होने की जरूरत नहीं है। पहले से ही rajeduboard.rajasthan.gov.in को अपने ब्राउज़र में (बुकमार्क) कर लें। अगर ये साइट्स न खुलें, तो दूसरी वेबसाइट्स पर भी इसे चेक करते रहें, ताकि आप जल्दी अपना रिजल्ट देख सकें। इतना ही नहीं आगर रिजल्ट तुंरत नहीं दिख रहा हो तो बिल्कुल भी घबराए नहीं थोड़ा इंतजार करे और बाद में अपना रिजल्ट चेक करें।
यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमत में उछाल, पेट्रोल डीजल के भाव में आया बदलाव, जानें आज का ताजा रेट




















