जयपुर : राजस्थान में महात्मा गांधी मनरेगा योजना में परिणाम नहीं देने वाले संविदा कर्मियों को संविदा सेवा से पृथक किया जायेगा। परियोजना निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव राजेन्द्र सिंह केन ने आज यहां बताया कि इस सम्बन्ध में समस्त जिला कलेक्टरों को निर्देश दे दिये गये है।
उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टरों को कहा गया है कि महात्मा गांधी मनरेगा योजनान्तर्गत वर्तमान में रोजगार की मांग अधिक होने के उपरांत भी योजना का कार्य सुचारू रूप से संपादित नहीं करने वाले सविंदा कर्मी को नोटिस दिया जाकर उनका संविदा अनुबंध समाप्त करने की कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि संतोषजनक कार्य नहीं करने वाले संविदा कार्मिक का अनुबंध नहीं बढ़ाने की कार्यवाही कर आगामी 15 मई तक मुख्यालय को अवगत कराने के निर्देश भी दिये गये है।
– वार्ता


Download Android App
Download iOS App



