सतीश पूनियां ने राजस्थान बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में दिए बयान पर मांगी माफी

Summary :

राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष डॉ। सतीश पूनियां ने राज्य बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में दिए बयान पर आज माफी मांग ली।

राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष डॉ। सतीश पूनियां ने राज्य बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में दिए बयान पर आज माफी मांग ली। डा पूनियां ने बयान जारी कर कहा कि गत 23 फरवरी को राज्य का बजट पेश हुआ, उस बजट पर पार्टी का पक्ष रखा, पक्ष रखते अनायास कुछ शब्द निकले, हो सकता है उन शब्दों से किसी को बुरा लगा हो, भावनाएं आहत हुई हो।
उन्होंने कहा ‘ सामान्यतौर पर मैं ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करता, फिर भी मेरे इन शब्दों से किसी को ठेस लगी एवं भावना आहत हुई हो तो मैं विनम्रता से क्षमा प्रार्थी हूंद्य’ उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के बुधवार को विधानसभा में बजट पेश करने के बाद श्री पूनियां ने बजट की तुलना काली दुल्हन से करने पर उनके इस बयान को लेकर आज विधानसभा में सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों ने विरोध करते हुए हंगामा किया। इस पर विपक्ष के सदस्यों ने भी हंगामा किया और हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही आधे घंटे स्थगित भी करनी पड़।

Desk Team