राजस्थान के 8 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी की घोषणा

Summary :

ठंड के कारण राजस्थान के 19 जिलों में 8वीं तक के स्कूल बंद

राजस्थान में ठंड का सितम जारी है। राजस्थान के जयपुर सहित कई शहरों में सर्द हवाएं चल रही है। जिससे शहर के लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। प्रदेश में चल रही शीतलहर के कारण मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। राजस्थान के 8 जिले, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, भरतपुर, अलवर, नागौर, झुंझुनू  और दौसा में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन सभी जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस  से कम दर्ज किया गया है।

11 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

राजस्थान में बढ़ती ठंड और शीतलहर के कारण सिरोही जिला की कलेक्टर अल्पा चौधरी  ने राजस्थान के 19 जिलों में 7 जनवरी से स्कूलों को बंद कराने का आदेश जारी कर दिया। इन सभी जिलों में 11 जनवरी तक 8वीं तक के कक्षाओं की छुट्टी की घोषणा की गई है। राजस्थान के जिलों में शीतलहर बढने के कारण छुट्टी के निर्देश को आगे बढ़ाने का भी फैसला भी किया जा सकता।

कई जिलों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी करते हुए कहा कि अगले दो दिन पूरे प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर कोहरे की मोटी चादर छाई रहने का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि  10 से 12 जनवरी के बीच भरतपुर ,बीकानेर और जयपुर में बारिश की संभावना है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।