अजमेर में शहीदों के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेसियों के बीच मारपीट, फाड़े एक-दूसरे के कपड़े

Summary :

शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने इस घटनाक्रम पर अफसोस जताते हुए कहा कि मारपीट कर रहे दोनों लोग पार्टी के पदाधिकारी नहीं है वे केवल कार्यकर्ता मात्र है।

लदाख की गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ झड़प में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों के सम्मान में कांग्रेस की ओर से राजस्थान के अजमेर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। हैरानी की बात है कि इस श्रद्धांजलि सभा में दो कांग्रेसी आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जमकर लात-घूंसे चले। 
दोनों नेताओं की भिड़ंत में एक लहूलुहान हो गया। श्रद्धांजलि सभा में अचानक हुए इस घटनाक्रम से वरिष्ठ नेता हैरान रह गए।वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने इस घटनाक्रम पर अफसोस जताते हुए कहा कि मारपीट कर रहे दोनों लोग पार्टी के पदाधिकारी नहीं है वे केवल कार्यकर्ता मात्र है।

तकनीकी खराबी के चलते पलवल एक्सप्रेस-वे पर उतरा IAF का चीता हेलिकॉप्टर

दरअसल, शहर जिलाध्यक्ष विजय जैन के साथ कुछ वरिष्ठ नेता शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर रहे थे। एक कांग्रेसी कार्यकर्ता सोना धनवानी सीढ़ियां चढ़कर श्रद्धांजलि देने के लिए जाने लगा तो शमसुद्दीन ने उसे टोका और कहा कि ऊपर अभी तीन-चार लोग पहले से मौजूद हैं अभी क्यों जा रहे हो? इस बात पर दोनों में बहस हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। 
मारपीट इस हद तक बढ़ गई कि दोनों ने एक दूसरे के कपड़े फाड़ दिए। शमसुद्दीन के मुंह से खून तक निकल आया। जख्मी हुए शमसुद्दीन ने कहा कि सोना धनवानी ने उसके साथ बेवजह धक्का-मुक्की और मारपीट की है। वे मीडिया के काम में बाधा बन रहा था। इसीलिए उसने उसे रोकना चाहा।  

Desk Team