राजस्थान में कोरोना महामारी को काबू करने के लिए टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। अब तक राज्य में अभियान के तहत दो करोड़ 16 लाख 10 हजार से अधिक कोरोना टीके लग चुके है। चिकित्सा विभाग के अनुसार सोमवार तक प्रदेश में कोरोना टीके की पहली एवं दूसरी दो करोड़ 16 लाख 10 हजार 450 खुराक लग चुकी हैं। इनमें एक लाख छह हजार 120 टीके निजी अस्पतालों में लगाये गये। सोमवार को चार लाख 72 हजार 245 टीके लगे जिनमें सर्वाधिक तीन लाख 76 हत्रार 518 टीके 18 से 44 के बीच की आयु के लोगों को लगे।
अब तक लगे टीकों में एक करोड़ 79 लाख 84 हजार 542 पहली खुराक जबकि 36 लाख 25 हजार 908 दूसरी खुराक शामिल हैं। गत 21 जून को पहली खुराक के चार लाख 18 हजार 669 जबकि 53 हजार 576 लोगों के दूसरी खुराक लगी। इस दौरान साठ वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 55 लाख 48 हत्रार 282 पहली एवं 18 लाख 28 हत्रार 706 लोगों को इसकी दूसरी खुराक दी गई हैं। सोमवार को इन आयु के 7824 लोगों को कोरोना की पहली खुराक लगी जबकि 23 हजार 555 लोगों को इसकी दूसरी खुराक दी गई।
इसी तरह 45 से 59 वर्ष के आयु के 61 लाख 84 हजार 359 लोगों को पहली जबकि नौ लाख 96 हजार 378 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी हैं। 21 जून को 45 से 59 आयु वर्ग के 33 हजार 911 लोगों को पहली जबकि 27 हजार 547 लोगों को दूसरी खुराक लगी।
गत एक मई से 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों के शुरु किए गए टीकाकरण में अब तक 51 लाख 71 हजार 196 लोगों को पहली खुराक लगी है जबकि इस आयु वर्ग के 5512 लोगों को दूसरी खुराक लग चुकी हैं। सोमवार को 18 से 44 आयु के तीन लाख 76 हजार 518 लोगों के कोरोना टीके की पहली खुराक जबकि 582 लोगों इसकी दूसरी खुराक लगी।


Download Android App
Download iOS App



