डोनाल्ड ट्रम्प के स्वागत के लिए जयपुर में तैयार किये गए सोने और चांदी की खास कटलरी

Summary :

मेटल निर्माता एवं डिजाइनर अरुण पाबूवाल ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मिलानिया ट्रम्प एवं अन्य परिजनों के लिए विशेष टेबलवेयर और कटलरी तैयार की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है। ट्रम्प के हर छोटी बड़ी सुविधा को ख्याल में रखा जा रहा है। अमरीकी राष्ट्रपति के भारत दौरे में उनके खाने पीने के लिए खास बर्तन जयपुर में तैयार किये गये है। इस दौरे में ट्रम्प और उनका परिवार दिल्ली के एक फाइव होटल में रुकेंगे और राजस्थान संस्कृति से रुबरु हो सकेंगे।
मेटल निर्माता एवं डिजाइनर अरुण पाबूवाल ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मिलानिया ट्रम्प एवं अन्य परिजनों के लिए विशेष टेबलवेयर और कटलरी तैयार की है। आईटीसी कंपनी ने श्री पाबूवाल को बर्तन तैयार करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया था। श्री पाबूवाल ने बताया कि यह बर्तन गैर लौहधातुओं का उपयोग कर चित्रमय रुप से परिकल्पित और निर्मित किये गये है। इन पर शुद्ध सोने और चांदी की मोटी परत का लेप किया गया है।

सपा प्रवक्ता ने दी CM योगी को नसीहत, कहा – रामराज्य की सही अवधारणा समझने की है जरुरत

बता दें अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की ट्राफियां डिजायन करने के लिए विख्यात श्री पाबूवाल को इससे पहले अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के लिए भी विशेष टेबलवेयर बनाने का मौका मिल चुका है। बता दें ट्रम्प की सुरक्षा को देखते हुए अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की जयपुर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी नजर है। 

Desk Team