भरतपुर : राजस्थान के धौलपुर में राजाखेड़ा थाना क्षेत्र में घडी टिडवाली गांव में रास्ते के विवाद को लेकर आज दो पक्षों में झगड़े में हुयी फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए। इस घटना में घायल हुये तीनों को राजाखेड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर को रैफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार घडी टिडवाली में रास्ते को लेकर पवन और खचेरा नाम के लोगो में झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से ताबड़तोड़ दर्जनों राउंड गोलियां चलायी गयी। इसमें गोली लगने से दोनों पक्षों के खचेरा रामलाल और नरेंद, घायल हो गये।


Download Android App
Download iOS App



