राजस्थान में कोरोना वायरस से 52 और नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 6794 पहुंच गयी है। वहीं, अब तक 161 लोगों की मौत हो गयी। चिकित्सा विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राजधानी जयपुर में 18, अजमेर में 18, नागौर में चार, डूंगरपुर में चार, बीकानेर में दो, बाडमेर में दो, झुझुनू, कोटा, दौसा, जोधपुर में एक-एक करोनो संक्रमित मरीज सामने आये है।
MP : कांग्रेस के 200 कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल, कमल नाथ बोले, सोशल डिस्टेंसिंग क्यों नहीं ?
विभाग के अनुसार रविवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गयी। इस जानलेवा विषाणु से अब तक राज्य में 161 लोगों की मौत हो गयी है। विभाग के अनुसार अब तक अजमेर में 303, अलवर में 45, बांसवाडा में 85, बारां मे पांच, बाडमेर में 78, भरतपुर में 135 भीलवाडा में 111, बीकानेर में 77, चित्तौडगढ में 170, चुरू में 68, दौसा 42, धौलपुर मे 38, डूंगरपुर में 318, गंगानगर में एक, हनुमानगढ में 14, जयपुर में 1755, जैसलमेर में 64, जालोर में 149, झालावाड 59, झुंझुनू में 86, जोधपुर में 1190, बीएसएफ 48, करौली में 10, कोटा में 374, नागौर में 300, पाली मे 280, प्रतापगढ में 12 राजसमंद 88 सवाई माधोपुर में 17, सीकर में 79, सिरोही 100, टोंक में 159 उदयपुर में 459 संक्रमित मरीज सामने आये है। विभाग के अनुसार अब तक तीन लाख तीन हजार 935 सैंपल लिए जिसमें से 6794, पॉजिटिव दो लाख 92 हजार 384 नेगेटिव तथा 4751 की रिपोर्ट आनी बाकी हैं। इसके अलावा राज्य में कुल एक्टिव केस 2829 है।


Download Android App
Download iOS App



