राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने आपका जिला-आपकी सरकार कार्यक्रम के तहत आज बूंदी में ऐतिहासिक एवं प्रमुख पर्यटक स्थल रानीजी की बावड़ी का अवलोकन किया।
श्रीमती राजे ने बावड़ी में कराए गए सौंदर्यीकरण कार्यों की जानकारी ली और बावड़ी की कलात्मकता और इसकी बेजोड़ स्थापत्य कला की सराहना भी की। इस मौके उन्होंने कहा कि पुरामहत्त्व के स्मारकों को सहेज कर रखना और उनकी सारसंभाल करना सबकी जिम्मेदारी है।
इस दौरान नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद पलानी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा, सांसद ओम बिड़ला, विधायक अशोक डोगरा तथा अन्य लोग मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



