राजस्थान में स्वाईन फ्लू के रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य सरकार के अनुरोध पर प्रदेश के निजी अस्पताल संचालक इनडोर मरीजों की जांच एवं उपचार नि:शुल्क करने के लिये सहमत हो गये हैं।
चिकित्सा विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने निजी अस्पतालों को स्वाईन फ्लू मरीजों के लिये अलग से आईसोलेशन वार्ड एवं आईसीयू में बिस्तर (बेड)आरक्षित रखने के निर्देश दिये है। उन्होंने बताया कि विभाग प्रदेश के सभी निजी अस्पतालों को स्वाईन फलू निरोधक दवाईयां मुफ्त में उपलब्ध करवायेगा।
गौरतलब है कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने कल निजी अस्पतालों, निजी लैब्स एवं दवा विक्रेताओं के प्रतिनिधियों की बैठक ली थी।


Download Android App
Download iOS App



