राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने उथर प्रदेश में निर्माेही अखाड़ा के महंत भास्कर दास के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
सिंह ने कहा है कि दास स्पष्टवादी, सिद्वांतवादी और आदर्शवादी संत थे। राम मंदिर निर्माण के आन्दोलन में उनकी विशेष भूमिका थी। उन्होंने कहा, मुझे स्मरण है पिछली बार जब मैं अयोध्या गया था, तब उनसे भेंट करने के लिए स्वयं मैं उनके आश्रम गया था।
राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमात्मा से प्रार्थना की है।


Download Android App
Download iOS App



