पंचायतीराज संस्थाओं में उपचुनाव के लिए मतदान 28 दिसम्बर को

Summary :

राजस्थान में अलवर, भीलवाड़ा, चूरू, दौसा, धौलपुर, कोटा, नागौर, पाली व सीकर जिले की जिला परिषद तथा पंचायत समितियों में सदस्यों के रिक्त पदों को

राजस्थान में अलवर, भीलवाड़ा, चूरू, दौसा, धौलपुर, कोटा, नागौर, पाली व सीकर जिले की जिला परिषद तथा पंचायत समितियों में सदस्यों के रिक्त पदों को भरने के लिए उपचुनाव अब 28 दिसंबर को होगा।

सरकारी बयान के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इन पदों के लिए मतदान अब 28 दिसम्बर को कराया जाएगा। मतगणना 30 दिसम्बर को सुबह आठ बजे से होगी।

जब शपथ ग्रहण समारोह में गहलोत को PM मोदी ने लगाया था गले, जानें ! क्या है पूरा मामला ?

उल्लेखनीय है कि पहले इन पंचायतीराज संस्थाओं में मतदान 27 अक्टूबर व मतगणना 29 अक्टूबर को होनी थी। लेकिन विधानसभा चुनाव को देखते हुए इसे टाल दिया गया था।

bihar by-election

इन जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के उपचुनाव में मतदान हेतु इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन उपयोग में ली जाएगी।

Desk Team