राजस्थान के उदयपुर में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पत्नी के नाराज होकर कहीं चले जाने से एक युवक ने खुद को डेटोनेटर से उड़ा लिया। इस बारे में पुलिस ने बताया कि उदयपुर के गोवर्धन विलास मृतक विनोद मीणा (30) की पत्नी हेमलता 5 दिन पहले उससे लड़ाई कर घर से चली गई थी, जिससे वह गुस्से में था। विनोद पिछले कई दिनों से उसकी तलाश कर रहा था, लेकिन वो नहीं मिली।
इससे नाराज होकर वह घर लौटा और थोड़ी देर बाद घर के बाहर पेट पर डेटोनेटर बांध कर माचिस से आग लगा ली। चंद सैकंड में जोरदार धमाका हुआ और उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए। पुलिस का कहना है कि युवक माइंस में पत्थर तोड़ने का काम करता था। वह काम करने की जगह से डेटोनेटर ले आया था। पुलिस ने आस-पास की दुकानों के सीसीटीवी चेक किए हैं।
एक दुकान पर लगे कैमरे में युवक पेट पर डेटोनेटर का पट्टा बांधते हुए दिखाई दे रहा है। उसने डेटोनेटर बांधने के बाद माचिस से आग लगाई और फिर वहां से दौड़ पड़ा। इस कारण धमाका कैमरे में कैद नहीं हो सका. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App



