राजस्थान में अलवर शहर के अरावली विहार पुलिस थाना क्षेत्र में आज बदमाशों ने फायरिंग कर दम्पति को घायल कर दिया। थानाधिकारी शीशराम मीणा ने बताया कि क्षेत्र के विवेकानंद नगर सेक्टर तीन में मोटरसाइकिल पर आये पांच बदमाशों ने परचून की दुकान करने वाले दम्पति पर फायरिंग कर दी।
दुकानदार जय सिंह के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इस दौरान जयसिंह की पत्नी सुमन ने बहादुरी दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया। इस पर बदमाशों ने सुमन पर भी गोली चला दी जिससे वह घायल हो गई और बदमाश भाग गए।
इसके बाद मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायलों को अलवर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। श्री मीणा ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।


Download Android App
Download iOS App



