बारां : राजस्थान युवक कांग्रेस ने राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों और किसानों की कर्ज माफी फसल उपज के उचित दाम दिलाने की मांग को लेकर आज जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। युवक कांग्रेस की ओर से आयोजित इस प्रदर्शन के लिये मैरीज गार्डन से पदयात्रा करते हुये जिला कलेक्ट्रेट पहुचें और वहां जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान ज्ञापन देने के लिए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में घूसने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।
जबरदस्ती और तकरार के चलते पुलिस ने लाठियां उठाते पानी की बौछारों से प्रदर्शनकारियों को खेदडा। प्रदर्शन में युवक कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष अमिनंदर सिंह राजा बरार राष्टीय सचिव राजस्थान प्रभारी तरूण कुमार तथा प्रदेशाध्यक्ष अशोक चांदना भी मौजूद थे। इस अवसर पर आयोजित सभा में श्री बरार ने कहा कि किसानों की हालत देश और प्रदेशों में दयनीय है।
उनके लिए युवाओं को लडाई लडऩी ही पडेगी। उन्होनें कहा कि देश को बचाने के साथ ही अब हमें उसकी खुशहाली, नौजवानों को रोजगार के साथ आगे बढऩे के लिए भी लडऩा होगा। कार्यक्रम में बडी संख्या में युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुये।


Download Android App
Download iOS App



