Aloo Tamatar Sabzi Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं हलवाई जैसी आलू-टमाटर की चटपटी सब्जी, हर कोई पूछेगा रेसिपी

Summary :

अगर आप भी दोपहर के लंच या रात के डिनर में कुछ देसी टाइप खाना चाहते हैं, तो आज हम आपको टेस्टी आलू टमाटर की सब्जी बनाने की आसान विधि बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसे कुछ हेल्दी मसालों से तैयार किया जाता है। जब इस सब्जी को घर वाले खाएंगे, तो वह आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे, क्योंकि इसमें जो देसी तड़के और मसाले का स्वाद आता है, वो किसी बाहर के खाने में नहीं मिलता है, तो चलिए इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स जानते हैं। आलू टमाटर की सब्जी बनाने का…

अगर आप भी दोपहर के लंच या रात के डिनर में कुछ देसी टाइप खाना चाहते हैं, तो आज हम आपको टेस्टी आलू टमाटर की सब्जी बनाने की आसान विधि बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसे कुछ हेल्दी मसालों से तैयार किया जाता है। जब इस सब्जी को घर वाले खाएंगे, तो वह आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे, क्योंकि इसमें जो देसी तड़के और मसाले का स्वाद आता है, वो किसी बाहर के खाने में नहीं मिलता है, तो चलिए इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स जानते हैं।

आलू टमाटर की सब्जी बनाने का तरीका

Aloo Tamatar Ki Sabzi Recipe
Aloo Tamatar Ki Sabzi Recipe (Source: Social Media)

सामग्री

  • आलू: 3 मध्यम आकार के
  • टमाटर: 3 (बारीक कटे हुए या प्यूरी बनाए हुए)
  • तेल या घी: 2 बड़े चम्मच
  • जीरा: 1 छोटा चम्मच
  • हींग: 1 चुटकी
  • अदरक: 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च: 2
  • हल्दी पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला: 1/2 छोटा चम्मच
  • कसूरी मेथी: 1 छोटा चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
  • पानी: 1.5 से 2 गिलास

आलू टमाटर की सब्जी बनाने की विधि

Halwai Style Aloo Ki Sabzi
Halwai Style Aloo Ki Sabzi (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए उबले हुए आलू को छीलकर हाथों से थोड़ा सा मैश लें।
  • इसके बाद एक कढ़ाई या कुकर में तेल/घी गरम करें। गरम तेल में जीरा और हींग डालकर चटकाने के बाद अदरक और हरी मिर्च डालें।
  • इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें और भूनें।
  • फिर कढ़ाई में कटे हुए टमाटर या टमाटर की प्यूरी डालें। साथ ही थोड़ा सा नमक डालें ताकि टमाटर जल्दी गल जाएं।
  • मसाले और टमाटर को तब तक भूनें जब तक कि मिश्रण तेल न छोड़ने लगे।
  • अब इसमें फोड़े हुए उबले हुए आलू डालें। मसालों के साथ आलू को 2 मिनट तक अच्छी तरह भूनें।
  • अब इसमें डेढ़ से दो गिलास पानी और नमक मिलाएं। सब्जी में एक उबाल आने दें।
  • इसके बाद आंच धीमी करके 5 से 7 मिनट तक पकने दें ताकि गाढ़ी ग्रेवी बन जाए।
  • आखिर में गरम मसाला और क्रश की हुई कसूरी मेथी डालकर मिलाएं। फिर ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया छिड़कें।
  • अब गैस बंद कर दें। आपकी टेस्टी आलू टमाटर की सब्जी तैयार है।

टेस्टी सब्जी बनाने के लिए टिप्स

  • अगर आप भंडारे या हलवाई जैसा स्वाद चाहते हैं, तो उबले हुए आलू को चाकू से काटने की बजाय हाथ से मैश करके डालें।
  • टमाटर अगर ज्यादा खट्टे न हों या आप थोड़ा चटपटा स्वाद चाहते हैं, तो अमचूर पाउडर या हल्की सी चीनी/गुड़ भी मिला सकते हैं।
  • कसूरी मेथी को डालने से पहले हथेलियों के बीच थोड़ा रगड़ लें, इससे इसकी खुशबू सब्जी में बहुत अच्छी आती है।
  • यह रेसिपी बिना प्याज और लहसुन की है, इसलिए इसे व्रत या त्योहारों के दिनों में भी आसानी से बनाया जा सकता है।

Also Read: Crispy Corn Pakoda Recipe: कॉर्न पकोड़े बनेंगे एकदम क्रिस्पी और परफेक्ट, बस बैटर बनाते समय ध्यान रखें ये 5 आसान टिप्स

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।