Boring Breakfast को कहें अलविदा! घर पर इस आसान विधि से बनाएं बिल्कुल ‘भंडारे’ जैसी Aloo Puri

Bhandara Aloo Puri Recipe

Bhandara Aloo Puri Recipe: अगर आप भी सुबह के नाश्ते में रोज एक ही डिश खा-खा कर बोर हो गए हैं और आपका भी कुछ टेस्टी और हेल्दी खाने का मन है, तो आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। यह भंडारा वाले आलू पूरी देसी खाने का स्वाद और भी बढ़ा देती है। इसका स्वाद बेहद लाजवाब और सभी को पसंद आता है। नरम, मसालेदार आलू की भराई और सुनहरी, कुरकुरी पूरी का मेल इसे और भी स्पेशल बनाता है। यह डिश खास अवसरों, त्योहारों और धार्मिक समारोहों में बड़े चाव से बनाया जाता है। इसे बनाना बेहद आसान होता है, इसे आप हरी चटनी, दही या अचार के साथ खा सकते हैं।

Bhandara Aloo Puri Recipe: आलू पूरी बनाने की रेसिपी

सामग्री

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • नमक – ½ चम्मच
  • तेल – 1 चमच (आटे में)
  • उबले आलू – 4-5 मध्यम आकार के
  • हरी मिर्च – 2-3 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर – ½ चम्मच
  • गरम मसाला – ½ चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • हरा धनिया – 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • तेल – 1 चमच (भूनने के लिए)
  • तलने के लिए:
  • तेल – आवश्यकतानुसार

आलू पूरी बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा, नमक और 1 चमच तेल डालें। अब पानी डालकर सख्त आटा गूंध लें।
  • आटे को ढककर 20-30 मिनट के लिए अलग रख दें।
  • उबले हुए आलू को अच्छे से मैश करें। अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, धनिया पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। हर लोई को बेलकर उसके बीच में आलू की भराई रखें और सावधानी से किनारे बंद कर दें।
  • कढ़ाई में तेल गर्म करें। मध्यम आंच पर पूरी को सुनहरा और कुरकुरी होने तक तलें।
  • तलने के बाद तेल सोखने के लिए किचन पेपर पर निकाल लें।
  • गरमा गरम भंडारा वाले आलू पूरी को हरी चटनी, अचार या दही के साथ परोसें।

Also Read: होटल जैसा Starter अब घर पर! जानें तीखे और लहसुन के स्वाद वाले Chilli Garlic Paneer की आसान Recipe

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।