आजकल हर कोई एक ऐसा नाश्ता चाहता है जो कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाए, साथ ही इसके लिए बहुत ज्यादा मेहनत और चीज़ों की जरूरत भी न हो। अगर बात करें बारिश के मौसम कि तो इस समय बाजार में भुट्टे यानि (कॉर्न) आने लगते हैं। इसे सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। साथ ही इसे बनाने में कुछ ऐसे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी भी होते हो। अगर आप भी बाज़ार जैसी चटपटी और हेल्दी कॉर्न चाट घर पर सिर्फ 15 मिनट में बनाना चाहते हैं, तो यहां बताई गई आसान रेसिपी जरूर देखें।
Corn Chaat बनाने का आसान तरीका

सामग्री
- स्वीट कॉर्न
- बटर
- बारीक कटा हुआ प्याज
- बारीक कटा हुआ टमाटर
- कटी हुई हरी मिर्च
- बारीक कटा हरा धनिया
- नींबू का रस
- चाट मसाला
- लाल मिर्च पाउडर
- भुना जीरा पाउडर
- नमक
कॉर्न चाट बनाने की आसान विधि

- इसे बनाने के लिए एक कढ़ाई में पानी और थोड़ा नमक डालकर उबालें।
- इसके बाद जब पानी खौलने लगे, तो उसमें कॉर्न डाल दें।
- इसके बाद इसे कुछ मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ताकि कॉर्न अच्छी तरह नरम हो जाए।
- फिर गैस बंद कर दें और उसे छलनी की मदद से सारा पानी निकाल लें।
- इसके बाद उबले हुए कॉर्न को एक कटोरे में निकाल लें।
- जब कॉर्न हल्के गर्म हों, तभी उसमें बटर पिघलकर डालें, ताकि ये कॉर्न पर अच्छी तरह से कोट हो जाए।
- अब कॉर्न में चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर और नमक डालें।
- इन सभी चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- फिर इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिक्स करें।
- अंलास्ट में इस चाट में नींबू का रस डालें और सारी चीज़ों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- अब आपकी चटपटी और टेस्टी मसाला स्वीट कॉर्न चाट बनकर तैयार है।
- इसे प्लेट या कप में डालकर तुरंत गरमा-गरम सर्व करें।
कॉर्न चाट बनाने के लिए कुछ टिप्स
- अगर आप फ्रेश भुट्टे के दाने का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे पकने में थोड़ा समय लगेगा।
- अगर आप चाहें तो फ्रोजन कॉर्न या फ्रेश स्वीट कॉर्न का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसे बनाते समय प्याज और टमाटर को सबसे लास्ट में मिक्स करें, ताकि वो क्रंची बना रहे और पानी न छोड़ें।
- इस चाट को अगर आप बच्चों के लिए बना रहे हैं, तो हरी मिर्च और लाल मिर्च का इस्तेमाल न करें।
- इसमें आप कटी हुई पत्तागोभी, खीरा या उबले हुए आलू के टुकड़े डाल सकते हैं।



Download Android App
Download iOS App




