इस गर्मी खाने की थाली में शामिल करें Chilled Beetroot Raita, सेहत और स्वाद का है Perfect Combo

Summary :

Healthy Beetroot Raita Recipe: गर्मी का मौसम हो और आपका कुछ ठंडा खाने का दिल न करे, ऐसा हो ही नहीं सकता है। अगर इस मौसम में डिनर के समय ठंडा-ठंडा रायता खाने को मिल जाए, तो मजा ही आ जाता है। किसी भी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए रायता एक अहम भूमिका निभाता है। यह किसी भी खाने को लजीज बनाने में मदद करता है। खासकर लोग खीरा या बूंदी का रायता खाते हैं, लेकिन अगर आप भी इस गर्मी कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो चुकंदर का रायता आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। आइए जानते हैं,…

Healthy Beetroot Raita Recipe: गर्मी का मौसम हो और आपका कुछ ठंडा खाने का दिल न करे, ऐसा हो ही नहीं सकता है। अगर इस मौसम में डिनर के समय ठंडा-ठंडा रायता खाने को मिल जाए, तो मजा ही आ जाता है। किसी भी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए रायता एक अहम भूमिका निभाता है। यह किसी भी खाने को लजीज बनाने में मदद करता है। खासकर लोग खीरा या बूंदी का रायता खाते हैं, लेकिन अगर आप भी इस गर्मी कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो चुकंदर का रायता आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। आइए जानते हैं, इसे बनाने के लिए किन-किन चीज़ों की ज़रूरत होती है।

Healthy Beetroot Raita Ingredients: चुकंदर का रायता बनाने की सामग्री

Healthy Beetroot Raita Ingredients
Healthy Beetroot Raita Ingredients (Source: Social Media)
  • चुकंदर- 1
  • दही- एक कप
  • धनिया पत्ती- कटी हुई
  • करी पत्ते- 3-4
  • तिल के बीज- आधा छोटा चम्मच
  • राई – 1/4 चम्मच
  • हींग- चुटकी भर
  • हरी मिर्च-2 कटी हुई
  • नमक-स्वादानुसार

Healthy Beetroot Raita Recipe: बीटरूट रायता बनाने की विधि

  • चुकंदर का रायता बनाने के लिए सबसे चुकंदर को कद्दूकस कर लें।
  • अब एक कटोरी में दही लें और उसे फेंटें इसके बाद इसमें चुकंदर डालकर मिक्स करें।
  • इसके बाद गैस पर कढ़ाई गर्म करें और इसमें तेल डालें।
  • जब ये गर्म हो जाए तो हींग, राई, तिल के बीज, करी पत्ता, हरी मिर्च डालकर थोड़ा पका लें।
  • फिर थोड़ी देर बाद इसके ऊपर से कटी धनिया, नमक डालें।
  • अब आपका चुकंदर रायता बनकर तैयार है इसे आप सब्जी या चावल के साथ खा सकते हैं।

Also Read: गर्मियों में Guest के लिए बनाएं Khas Mushroom Aloo Chaap, स्वाद ऐसा कि सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।