बाजार जैसा Litchi Shake अब घर पर ही बनाएं, मेहमानों और बच्चों को बेहद आएगी पसंद, यहां देखें Recipe

Summary :

Litchi Shake Recipe in Hindi: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में तरह-तरह के मौसमी फल आने लगते हैं। कुछ फल ऐसे होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप इन फलों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं। शेक पीना हर किसी को पसंद होता है, चाहे वो मैंगो शेक हो या बादाम शेक, क्योंकि ये गर्मियों में हमारे शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। जिससे हम डिहाइड्रेशन से बच जाते हैं, ऐसे में आज हम आपको आज लीची का शेक…

Litchi Shake Recipe in Hindi: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में तरह-तरह के मौसमी फल आने लगते हैं। कुछ फल ऐसे होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप इन फलों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं। शेक पीना हर किसी को पसंद होता है, चाहे वो मैंगो शेक हो या बादाम शेक, क्योंकि ये गर्मियों में हमारे शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।

जिससे हम डिहाइड्रेशन से बच जाते हैं, ऐसे में आज हम आपको आज लीची का शेक बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप कुछ ही मिनटों में आसानी से बना सकते हैं। आइए देखते हैं, इसे बनाने के लिए किन-किन चीज़ों की ज़रूरत होती है।

Litchi Shake Recipe Ingredients: लीची शेक बनाने की आसान सामग्री

Litchi Shake Recipe Ingredients
Litchi Shake Recipe Ingredients (Source: Social Media)
  • लीची 500 ग्राम
  • 1 कप पानी
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1 चम्मच काला नमक
  • आधी कटोरी शक्कर
  • आधी चम्मच कालीमिर्च पाउडर

Litchi Shake Recipe in Hindi: लीची शेक बनाने की आसान विधि

  • लीची शेक बनाने के लिए सबसे पहले लीची छील लें और इसकी गुठली निकाल दें।
  • फिर मिक्सर में लीची का गूदा पानी, चीनी डालकर मिलाएं।
  • फिर लीची शेक में काला नमक, कालीमिर्च व नींबू का रस डालकर मिलाएं।
  • अब इसे एक गिलास में इसे निकाल लें फिर इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
  • अब आपका लीची शेक बनकर तैयार है। इसे आप गिलास में निकालकर इसके ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालें और सर्व करें।

Also Read: बच्चों की सुबह को बनाएं Special, घर पर इस आसान Recipe से मिनटों में तैयार करें Restaurant Style Oreo Shake

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।