सिर्फ 7 चीज़ों से घर पर बनाए Multigrain Atta, शरीर को मिलेंगे अनगिनत फायदे

Summary :

Multigrain Atta Ingredients:  शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छा खान-पान बेहद जरूरी है। आजकल बाजार में मिलने वाली हर चीज में इतनी ज्यादा मिलावट होती है कि उसका सेवन करने से शरीर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे आसान तरीके हैं, जिससे आप बिल्कुल फ्रेश आटा घर पर बना सकते हैं। हेल्दी और फिट रहने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ खान-पान का अच्छा होना भी बेहद ज़रूरी है। अक्सर लोग बाजार से आटा खरीदकर लाते हैं, लेकिन उसमें बहुत ज्यादा मिलावट होती है। जिसका असर हमारे शरीर…

Multigrain Atta Ingredients:  शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छा खान-पान बेहद जरूरी है। आजकल बाजार में मिलने वाली हर चीज में इतनी ज्यादा मिलावट होती है कि उसका सेवन करने से शरीर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे आसान तरीके हैं, जिससे आप बिल्कुल फ्रेश आटा घर पर बना सकते हैं।

हेल्दी और फिट रहने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ खान-पान का अच्छा होना भी बेहद ज़रूरी है। अक्सर लोग बाजार से आटा खरीदकर लाते हैं, लेकिन उसमें बहुत ज्यादा मिलावट होती है। जिसका असर हमारे शरीर पर पड़ता है। ऐसे में आप आसानी से घर पर फ्रेश मल्टीग्रेन आटा तैयार कर सकते हैं। घर पर तैयार किया गया आटा हेल्दी तो होता ही है, साथ ही इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। यह बाजार से खरीदे गए आटे से कई गुणा बेहतर होता है। जानिए, मल्टीग्रेन आटा तैयार करने की विधि।

Multigrain Atta Ingredients
Multigrain Atta Ingredients (Source: social media)

मल्टीग्रेन आटा शरीर को एक साथ कई प्रकार के पोषक तत्व प्रदान करता है। इसका सेवन करने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद प्रोटीन, आयरन मांसपेशियों और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। अगर रोजाना इसका सेवन किया जाए, तो सेहत पर अधिक प्रभाव पड़ता है।

Multigrain Atta Ingredients: मल्टीग्रेन आटा बनाने की सामग्री

  • 3 किलो गेहूं
  • 500 ग्राम ज्वार
  • 500 ग्राम बाजरा
  • 250 ग्राम रागी
  • 250 ग्राम भुना हुआ चना
  • 250 ग्राम मक्का
  • 250 ग्राम सोयाबीन

How To Make Multigrain Atta at Home: घर पर कैसे बनाएं मल्टीग्रेन आटा

Multigrain Atta Ingredients
Multigrain Atta Ingredients (Source: social media)

घर में मल्टीग्रेन आटा बनाने के लिए सबसे पहले सभी अनाज को अच्छी तरह साफ़ करके धूप में सुखा लें। इसके बाद चना, ज्वार, बाजरा और मक्का को हल्का सा भून लें। दरअसल, इन सभी को भूनने से आटे का स्वाद तो बढ़ता ही है, साथ ही इसके सेवन से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिलाकर इसे चक्की में पिसवा लें। अगर आप इसे कम मात्रा में बना रहे हैं, तो घर पर मिक्सर ग्राइंडर की मदद से भी पीस सकते हैं। इसे पीसने के बाद छलनी से अच्छी तरह छान लें। इस आटे को एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं।

Also Read: ब्रह्म मुहूर्त में उठकर कर लिया ये 5 काम, तो जीवन में नहीं आएंगी परेशानियां

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।