गर्मी के मौसम में अगर आपका बच्चा भी हर दिन कुछ अलग खाने की जिद करता है, तो आपके दिमाग में यही ख्याल आता होगा कि ऐसा क्या बनाया जाए जो हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी भी हो। ऐसे में आज हम बात करेंगे ओरियो सैंडविच कि जिसे बनाना बेहद आसान है। अच्छी बात तो ये है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है, इस डिश को बच्चे और बड़े सभी खाना बेहद पसंद करते हैं। इसे बनाने के लिए आपको गैस जलाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। आइए जानते हैं, इसे बनाने की आसान रेसिपी क्या है।
Oreo Sandwich Recipe: ओरियो सैंडविच बनाने की आसान रेसिपी

सामग्री
- ओरियो बिस्किट
- फ्रेश क्रीम या मलाई
- कंडेंस्ड मिल्क या पिसी हुई चीनी
- बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
- चोको चिप्स या जेम्स
टिप्स
- आप क्रीम की जगह वैनिला या चॉकलेट आइसक्रीम की स्लाइस रखकर भी ओरियो सैंडविच बना सकते हैं।
- सर्व करने से पहले सैंडविच के किनारों पर चोको चिप्स या रंग-बिरंगी जेम्स चिपका सकते हैं।
Oreo Sandwich Recipe in Hindi: ओरियो सैंडविच बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में फ्रेश क्रीम या ताजी मलाई लेकर इसमें पिसी हुई चीनी या कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं।
- इसके बाद इन सभी चीजों को अच्छी तरह फेंट लें ताकि ये स्मूद और गाढ़ा हो जाए।
- अगर आप इस सैंडविच को थोड़ा क्रंची बनाना चाहते हैं, तो इस क्रीम में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिक्स करें।
- इसके बाद ओरियो बिस्किट के पैकेट को खोलें और बिस्किट्स को बाहर निकालें।
- आप बिस्किट के बीच की वाइट क्रीम को हटाएं या उसे बिस्किट पर ही लगा रहने दें।
- इसके बाद ओरियो बिस्किट लेकर इसके प्लेन वाले हिस्से पर एक चम्मच तैयार की हुई क्रीम की लेयर लगाएं।
- क्रीम लगाने के बाद, इसके ऊपर दूसरा ओरियो बिस्किट रखकर हल्के हाथ से दबाएं, जैसे हम सैंडविच बनाते हैं।
- इसी तरह सारे बिस्किट सैंडविच तैयार कर लें।
- फिर इसे 10 से 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
- इससे क्रीम अच्छी तरह सेट हो जाएगी और बिस्किट का स्वाद और बढ़ जाएगा।
- अब आपका टेस्टी ओरियो सैंडविच बनकर तैयार है। इसे आप ठंडा-ठंडा सर्व कर सकते हैं।



Download Android App
Download iOS App




