Sooji Cheela Recipe: 5 मिनट में नाश्ता तैयार! झटपट सूजी चीला रेसिपी से बनाएं परफेक्ट मॉर्निंग ब्रेकफास्ट

Summary :

Sooji Cheela Recipe: सुबह की शुरुआत अच्छे से हो, तो पूरा दिन बेहतर गुजरता है। सुबह का नाश्ता हेल्दी करना चाहिए, क्योंकि इससे पूरे दिन की एनर्जी बनी रहती है। सुबह आप कॉलेज या ऑफिस के लेट हो रहें हैं और नाश्ता स्किप कर देते हैं। तो झपटपट बनने वाला सूजी का चीला ट्राई करें, ये न सिर्फ जल्दी बनता है बल्कि हेल्दी भी है। आइए जानते हैं, सूजी का चीला बनाने की आसान रेसिपी- Sooji Cheela Recipe: ऐसे बनाएं सूजी का चीला सामग्री सूजी- 1 कप दही- 1/2 कप पानी- 1/2 कप प्याज- 1 बारीक कटा टमाटर- एक हरी…

Sooji Cheela Recipe: सुबह की शुरुआत अच्छे से हो, तो पूरा दिन बेहतर गुजरता है। सुबह का नाश्ता हेल्दी करना चाहिए, क्योंकि इससे पूरे दिन की एनर्जी बनी रहती है। सुबह आप कॉलेज या ऑफिस के लेट हो रहें हैं और नाश्ता स्किप कर देते हैं। तो झपटपट बनने वाला सूजी का चीला ट्राई करें, ये न सिर्फ जल्दी बनता है बल्कि हेल्दी भी है। आइए जानते हैं, सूजी का चीला बनाने की आसान रेसिपी-

Sooji Cheela Recipe: ऐसे बनाएं सूजी का चीला

sooji cheela recipe
ऐसे बनाएं सूजी का चीला (Image- Social Media)

सामग्री

  • सूजी- 1 कप
  • दही- 1/2 कप
  • पानी- 1/2 कप
  • प्याज- 1 बारीक कटा
  • टमाटर- एक
  • हरी मिर्च- 2 या 3
  • हरा धनिया- 2 टेबलस्पून
  • अदरक का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
  • कद्दूकस की हुई गाजर- 1/2
  • नमक स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर
  • हल्दी
  • तेल- चीला सेंकने के लिए

विधि

sooji cheela recipe
ऐसे बनाएं सूजी का चीला (Image- Social Media)
  1. सूजी का चीला बनाने के लिए, सबसे पहले एक बाउल में सूजी, दही और थोड़ा पानी डालकर मिक्स करें। इसे 10–15 मिनट के लिए रख दें ताकि सूजी फूल जाए।
  2. अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक पेस्ट, नमक, हरा धनिया पत्ती, कद्दूकस की हुई गाजर और अपने पसंद की सब्जियां डालें। इसमें पानी डालकर एक गाढ़ा बैटर तैयार कर लें।
  3. अब तवे को हल्का गर्म करें और उसपर तेल लगाएं। एक करछी की मदद से बैटर को तवे पर डालकर गोल्ड आकर बनाएं।
  4. एक तरफ से सुनहरा होने पर पलटें और दूसरी तरफ से भी सेकें।
  5. बनकर तैयार सूजी चीला का चीला, इसे आप हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें।

यह भी पढ़ें: बिहारी स्टाइल लिट्टी चोखा नहीं खाया तो क्या खाया, जानिए इसे घर पर बनाने का आसान तरीका

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।