Navratri कन्या पूजन स्पेशल! ऐसे बनाएं हलवाई जैसा Suji Halwa, देखें आसान Recipe

Summary :

Suji Halwa Recipe: नवरात्रि का त्योहार बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। इस दौरान लोग कन्या पूजन के लिए सूजी का हलवा बनाते हैं। आम दिनों में भी घर में आए दिन सूजी का हलवा बनाकर खाया जाता है। तीज-त्योहार पर या किसी भी सेलिब्रेशन में घर में सूजी का हलवा बनना आम बात सी है। वैसे सूजी का हलवा बनाना बेहद आसान होता है, लेकिन फिर भी कई लोगों का हलवा बेहद कड़ा बन जाता है। ऐसे में आज हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताएंगे, जिससे आपका हलवा बेहद टेस्टी और सॉफ्ट बनेगा। आइए जानते हैं, इसे बनाने…

Suji Halwa Recipe: नवरात्रि का त्योहार बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। इस दौरान लोग कन्या पूजन के लिए सूजी का हलवा बनाते हैं। आम दिनों में भी घर में आए दिन सूजी का हलवा बनाकर खाया जाता है। तीज-त्योहार पर या किसी भी सेलिब्रेशन में घर में सूजी का हलवा बनना आम बात सी है। वैसे सूजी का हलवा बनाना बेहद आसान होता है, लेकिन फिर भी कई लोगों का हलवा बेहद कड़ा बन जाता है। ऐसे में आज हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताएंगे, जिससे आपका हलवा बेहद टेस्टी और सॉफ्ट बनेगा। आइए जानते हैं, इसे बनाने के लिए किन-किन चीज़ों की ज़रूरत होती है।

Suji Halwa Recipe: सूजी का हलवा बनाने की रेसिपी

Suji Halwa Recipe
Suji Halwa Recipe (Source: Social Media)

Suji Halwa Ingredients: सामग्री

  • 1 कप सूजी
  • 1/2 कप चीनी
  • 3 कप दूध
  • 4 बड़े चम्मच घी
  • 1/4 चम्मच केसर (दूध में भीगा हुआ)
  • ड्राई फ्रूट (काजू, बादाम और किशमिश) तले हुए (3 कटोरी)

How to Make Suji Halwa: सूजी का हलवा बनाने की विधि

Suji Halwa Recipe
Suji Halwa Recipe (Source: Social Media)
  • सूजी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर कढ़ाही रखें और इसमें 2 चम्मच घी डालें।
  • घी के पिघलते ही इसमें सूजी डालकर भूनना शुरू करें। सूजी को लगातार चलाते हुए भूनें और गैस की फ्लेम को लो ही रखें।
  • सूजी जब ब्राउन हो जाए तो गैस बंद करके एक बाउल में निकालें।
  • कई लोग सूजी ब्राउन होने के बाद इसे कढ़ाही में ही छोड़ने की गलती कर देते हैं, जिससे गरम कढ़ाही में ये जल जाती है।
  • इसके बाद एक पैन में 1 चम्मच घी गरम करें और इसमें ड्राई फ्रूट्स काटकर डाल दें।
  • सभी मेवों को हल्का रोस्ट करके एक कटोरी में निकाल लें। अब गैस पर कढ़ाही में भूनी हुई सूजी और दूध डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं।
  • आंच को धीमा कर दें और इसमें रोस्ट किए हुए ड्राई फ्रूट्स भी मिला दें।
  • इसके बाद इसमें स्वादनुसार चीनी डालें और लो फ्लेम पर चलाते हुए पकाएं।
  • अब इसमें केसर डालकर कुछ देर और पकाएं। हलवा जब थोड़ा गाढ़ा होने लगे तब गैस बंद कर दें।
  • अब आपका टेस्टी हलवा तैयार है। इसे प्लेट में निकालकर काजू, बादाम और किशमिश से सजाकर गरमा गरम परोसें।
  • लाजवाब सूजी के हलवे का का भोग माता को लगाएं और इसका आनंद उठाएं।

Also Read: Navratri Special Bhog! सिर्फ 10 मिनट में घर पर तैयार करें हलवाई जैसी Delicious और Soft Coconut Barfi

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।