Winters में शरीर को गर्म रखने के लिए 20 मिनट में बनाएं Sweet Corn Soup, मिलेगा Creamy Texture

Summary :

Sweet Corn Soup Recipe: सर्दी के मौसम में हर किसी को कुछ हेल्दी और चटपटा खाने का मन होता है। इसके लिए लोग ऑनलाइन तरह-तरह की डिश देखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी भी डिश है, जो हर किसी को बेहद पसंद आती है। जी हां! हम बात कर रहे हैं, स्वीट कॉर्न सूप के बारे में, जिसका स्वाद बेहद टेस्टी होता है। इसे बनाने के लिए आपको बारीक कटी हुई सब्जियां (जैसे गाजर, बीन्स, पत्तागोभी), थोड़ा-सा कॉर्नफ्लोर, नमक, काली मिर्च, और बटर की ज़रूरत होगी। आइए जानते हैं, इसे बनाने की आसान रेसिपी। Sweet Corn…

Sweet Corn Soup Recipe: सर्दी के मौसम में हर किसी को कुछ हेल्दी और चटपटा खाने का मन होता है। इसके लिए लोग ऑनलाइन तरह-तरह की डिश देखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी भी डिश है, जो हर किसी को बेहद पसंद आती है। जी हां! हम बात कर रहे हैं, स्वीट कॉर्न सूप के बारे में, जिसका स्वाद बेहद टेस्टी होता है। इसे बनाने के लिए आपको बारीक कटी हुई सब्जियां (जैसे गाजर, बीन्स, पत्तागोभी), थोड़ा-सा कॉर्नफ्लोर, नमक, काली मिर्च, और बटर की ज़रूरत होगी। आइए जानते हैं, इसे बनाने की आसान रेसिपी।

Sweet Corn Soup Recipe: स्वीट कॉर्न सूप रेसिपी

Sweet Corn Soup Recipe
Sweet Corn Soup Recipe (Source: AI)

सामग्री

  • स्वीट कॉर्न (उबला हुआ): 1 कप
  • पानी या वेजिटेबल स्टॉक: 2 कप
  • बारीक कटी गाजर: ¼ कप
  • बारीक कटा शिमला मिर्च (ऑप्शनल): ¼ कप
  • हरा प्याज़ (spring onion): 2 टेबलस्पून
  • मक्खन या तेल: 1 टेबलस्पून
  • नमक: स्वाद अनुसार
  • काली मिर्च पाउडर: ¼ टीस्पून
  • कॉर्नफ्लोर: 1 टेबलस्पून (2 टेबलस्पून पानी में घोल लें)
  • सोया सॉस (ऑप्शनल): ½ टीस्पून
  • सिरका (ऑप्शनल): ½ टीस्पून
  • हरी मिर्च का पेस्ट (अगर तीखा पसंद हो): थोड़ा सा

Sweet Corn Soup Recipe in Hindi: स्वीट कॉर्न सूप बनाने की विधि

homemade sweet corn soup
homemade sweet corn soup (Source: AI)
  1. आधा कप उबला हुआ स्वीट कॉर्न मिक्सी में पीसकर इसका महीन पेस्ट बना लें। बाकि बचा हुआ साबुत रखें। इसके बाद एक कढ़ाई या सॉसपैन में मक्खन गर्म करें। इसमें हरा प्याज, गाजर और शिमला मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
  2. अब इसमें स्वीट कॉर्न पेस्ट और साबुत स्वीट कॉर्न मिलाएं और 2 कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक डालें और एक-दो बार उबाल आने दें।
  3. अब इसमें घोला हुआ कॉर्नफ्लोर धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि गांठ न पड़े। इसे 3 से 4 मिनट पकाएं, इसके बाद स्वाद अनुसार नमक, काली मिर्च पाउडर, और चाहें तो थोड़ा सा सोया सॉस व सिरका भी डाल सकते हैं।
  4. अब आपका स्वीट कॉर्न सूप बनकर तैयार है। इसे आप एक कटोरी में निकालें, ऊपर से हरा प्याज़ डालें और सर्व करें।

Also Read: Breakfast में बच्चों के लिए सिर्फ 30 मिनट में बनाएं हेल्दी और टेस्टी Paneer Sandwich, देखें आसान रेसिपी

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।