25 नवंबर को राम-सिया विवाह का महापर्व! भोग के लिए तैयार करें ये 5 Simple और स्वादिष्ट प्रसाद

Summary :

Vivah Panchami Bhog Recipe: सनातन धर्म में विवाह पंचमी का काफी महत्व होता है। इस पर्व को भगवान श्रीराम और माता सीता के भव्य विवाह की स्मृति में मनाया जाता है। हर वर्ष विवाह पंचमी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, त्रेता युग में इसी दिन भगवान श्रीराम ने जनकपुरी में शिवधनुष तोड़कर माता सीता का स्वयंवर जीता था। यह पर्व न केवल एक धार्मिक उत्सव है, बल्कि प्रेम, समर्पण और आदर्श वैवाहिक जीवन का प्रतीक भी माना जाता है। आइए जानते हैं 2025 में विवाह पंचमी की तिथि, शुभ…

Vivah Panchami Bhog Recipe: सनातन धर्म में विवाह पंचमी का काफी महत्व होता है। इस पर्व को भगवान श्रीराम और माता सीता के भव्य विवाह की स्मृति में मनाया जाता है। हर वर्ष विवाह पंचमी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, त्रेता युग में इसी दिन भगवान श्रीराम ने जनकपुरी में शिवधनुष तोड़कर माता सीता का स्वयंवर जीता था। यह पर्व न केवल एक धार्मिक उत्सव है, बल्कि प्रेम, समर्पण और आदर्श वैवाहिक जीवन का प्रतीक भी माना जाता है। आइए जानते हैं 2025 में विवाह पंचमी की तिथि, शुभ मुहूर्त और इसका महत्व।

Vivah Panchami 2025: कब है विवाह पंचमी?

Vivah Panchami 2025
Vivah Panchami 2025 (Photo: AI Generated)
विवाह पंचमी का पर्व साल 2025 में मंगलवार, 25 नवंबर को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, पंचमी तिथि की शुरुआत 24 नवंबर को रात 09 बजकर 22 मिनट पर होगी और इसका समापन अगले दिन यानी 25 नवंबर को रात 10 बजकर 56 मिनट पर होगा। चूंकि उदयातिथि 25 नवंबर को पड़ रही है, इसलिए विवाह पंचमी का मुख्य पूजन और उत्सव इसी दिन आयोजित किया जाएगा।

Vivah Panchami Puja Vidhi: विवाह पंचमी पूजा विधि

Vivah Panchami 2025
Vivah Panchami 2025 (Photo: AI Generated)
परंपरागत रूप से विवाह पंचमी के दिन भगवान श्रीराम और माता सीता की मूर्तियों या चित्रों का विवाहोत्सव मनाया जाता है। मंदिरों और घरों को सुंदर फूलों और दीपों से सजाया जाता है। इस दिन भक्त रामचरितमानस के ‘राम-सीता विवाह कांड’ का पाठ करते हैं, भजन-कीर्तन गाते हैं और प्रभु की स्तुति करते हैं। कई श्रद्धालु इस दिन व्रत रखकर शाम को विशेष आरती और पूजन भी करते हैं।

Vivah Panchami Bhog Recipe: विवाह पंचमी पर भोग के लिए तैयार करें ये 5 प्रसाद

इस दिन भक्त श्री राम और माता सीता को सात्विक भोजन का भोग भी लगाते हैं। अगर आप भी उनके प्रिय चीजों का भोग लगाने का सोच रहे हैं तो हम आपको लिए 5 ऐसी रेसिपी लेकर आएं जो बनाने में बेहद सरल हैं।

1. केसर का हलवा

Vivah Panchami Bhog Recipe
Vivah Panchami Bhog Recipe (Photo: Social Media)

केसर का हलवा बनाने की सामाग्री

250 ग्राम रवा
150 ग्राम शक्कर
4 इलायची-छीलकर कुटी हुई
आवश्यकतानुसार पानी-पतला या सूखा बनाने के हिसाब से
1 छोटी कटोरी मिला जुला सूखा मेवा
4-5 धागे केसर-थोड़े से दूध या पानी में
150 ग्राम देसी घी
केसर का हलवा बनाने की विधि
केसर के धागे थोड़े से गरम दूध या पानी में भिगोएं। अब कड़ाही में घी गरम करके रवा को भून लें,जब भुन जाए, तब उसमें चीनी डालकर तुरंत पानी मिलाकर हलवे को लगातार चम्मच से चलाते रहें। अब उसमें दूध में मिलाएं और केसर को भी पानी मिलाते समय डाल दें। कुछ मिनट में ही हलवा बनकर तैयार है। केसर हलवा, सुबह के नाश्ते के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसे भगवान का भोग लगाने के रूप में भी बनाया जाता है।

2. मालपुआ

Vivah Panchami Bhog Recipe
Vivah Panchami Bhog Recipe (Photo: Social Media)

मालपुआ बनाने की सामाग्री

1/2 कप राजगीर का आटा
1/2 कप सिगांडे का आटा
1 कप दूध
1/4 कप पनीर
1 चम्मच गुलकंद
3 छोटे चम्मच शक्कर पाउडर
1 चम्मच सौंफ
1 चम्मच इलाइची पाउडर
चुटकी सेंधा नमक
आवश्यकतानुसार तेल तलने के लिए
आवश्यकतानुसार कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता

चाशनी के लिए:-

1/2 कप पानी
1 कप शक्कर

मालपुआ बनाने की विधि
एक बाउल मे राजगीर, सिगांडे का आटा मिला ले। अब दूध डालकर, अच्छे से मिला कर एक घोल बना ले। अब इसे 2-3 घंटे के लिए रख दें। अब इसमें, पिसा हुआ पनीर, गुलकंद, सौंफ पाउडर, इलाइची पाउडर, चुटकी भर नमक शक्कर पाउडर डाल कर अच्छे से मिला लें। अब डाय फ्रूट डाल कर मिला लें। अब कढाई मे तेल गरम करें, और बडे चम्मच की मदद से घोल कढाई मे डाले। अब दोनों तरफ़ गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। अब मालपुओं को तैयार चाशनी मे 1-2मिनट डुबा कर रखें। मालपुए तैयार है र्सव करने के लिए।

3. केसर की खीर

Vivah Panchami Bhog Recipe
Vivah Panchami Bhog Recipe (Photo: Social Media)
केसर की खीर बनाने की सामाग्री
1 लीटर दूध
1/4 कप चावल
1/4 कप चीनी
9-10 केसर की पत्तियां
1/2 चम्मच इलाइची पाउडर
आवश्यकता अनुसार बादाम पिस्ता की कतरन
केसर की खीर बनाने की विधि
सबसे पहले चावल को अच्छे से धोकर भिगो दें। दूध को उबलने रख दें। जब दूध में उबाल आ जाए तब भीगे हुए चावल डाल दें और धीमी आंच पर पकने दें। जब चावल अच्छे से पक जाए, दूध गाढ़ा हो जाए तब चीनी, इलाइची पाउडर, बादाम पिस्ता की कतरन और केसर की पत्तियां मिलाएं और इसे 5 मिनट और पकाएं। ठंडा होने पर ऊपर से कुछ और बादाम पिस्ता की कतरन से गार्निश करें, ठंडा ठंडा सर्व करें।

4. पंचामृत

Vivah Panchami Bhog Recipe
Vivah Panchami Bhog Recipe (Photo: Social Media)
पंचामृत बनाने की सामग्री
दूध- 2 चम्मच
दही- 2 चम्मच
शहद- 1 चम्मच
चीनी- 1 चम्मच
घी- 1/2 छोटी चम्मच
पंचामृत बनाने की विधि
दूध, दही, शहद, चीनी और घी को एक बर्तन में अच्छे से मिलाकर पंचामृत तैयार करें। इसके बाद इसके ऊपर तुलसी के पत्ते रखकर भोग अर्पित करें।

5. खीर

Vivah Panchami Bhog Recipea
Vivah Panchami Bhog Recipe (Photo: Social Media)
खीर बनाने की सामग्री
दूध- 1 लीटर
चावल- 1/4 कप
शक्कर- 4 चम्मच
इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
मेवे- काजू, बादाम, किशमिश
केसर- 5-6 धागे
खीर बनाने की विधिदूध को अच्छे से उबालें, इसके बाद 1/4 कप बासमती चावल धोकर उसमें डालें। इसको धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक चावल अच्छे से पक न जाएं। फिर इसमें शक्कर, इलाइची, भीगा हुआ केसर, और मेवे डालें।

Vivah Panchami Prasad: भोग बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • भोग को नहा-धोकर और साफ वस्त्रों को धारण करके ही तैयार करें।
  • भोग में प्याज-लहसुन का प्रयोग बिल्कुल न करें।
  • सात्विक और ताजे भोजन का ही भोग लगाएं।
  • भोग को साफ थाली में सजाकर अर्पित करें।
  • इस अवसर पर दूध और घी में बने व्यंजन शुभ माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें- ‘जब श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष और रचाई देवी सीता से शादी’, इस अलौकिक कथा बिना अधूरा है विवाह पंचमी का व्रत

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।