अंडर-19 विश्व कप: भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया, विहान मल्होत्रा रहे प्लेयर ऑफ द मैच

Summary :

बुलावायो, 27 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मैच में 204 रन से जीत दर्ज कर ली है। भारतीय टीम की जीत में विहान मल्होत्रा के शतक के अलावा गेंदबाजों की अहम भूमिका रही। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने विहान मल्होत्रा के नाम 109 रन की पारी के दम पर 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए थे। विहान ने 107 गेंदों की अपनी पारी में 7 चौके लगाए थे। विहान के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने 62…

बुलावायो, 27 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मैच में 204 रन से जीत दर्ज कर ली है। भारतीय टीम की जीत में विहान मल्होत्रा के शतक के अलावा गेंदबाजों की अहम भूमिका रही।

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने विहान मल्होत्रा के नाम 109 रन की पारी के दम पर 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए थे। विहान ने 107 गेंदों की अपनी पारी में 7 चौके लगाए थे।

विहान के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने 62 गेंद पर 61 रन की पारी खेली। अभिज्ञान ने 5 चौके और 1 छक्का लगाया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी हुई थी।

भारती टीम के दिए 353 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे 37.4 ओवर में महज 148 रन पर सिमट गई और 204 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई। जिम्बाब्वे की तरफ से पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए लीरॉय चिवौला शीर्ष स्कोरर रहे। चिवौला ने 77 गेंद पर 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 62 रन की पारी खेली। कियान ब्लिगनॉट ने 37 और तातेंडा चिमुगोरो ने 29 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में प्रवेश नहीं कर सका।

भारतीय टीम की तरफ से उद्धव मोहन, आयुष म्हात्रे, आरएस अंब्रीश ने शानदार गेंदबाजी की।

बल्लेबाजी के दौरान महज 21 रन बनाने वाले आयुष म्हात्रे ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया और 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए। उद्धव मोहन ने 6.4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। आरएस अंब्रीश ने 6 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट लिया। हेनिल पटेल और खिलान पटेल को 1-1 विकेट मिला।

विहान मल्होत्रा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

–आईएएनएस

पीएके

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.