नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी को विंडीज और आस्ट्रेलिया सीरीज के लिये ट्वंटी-20 टीम से बाहर रखा गया है लेकिन आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स में कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग का मानना है कि 2019 विश्वकप में धोनी भारत के लिये अहम साबित हो सकते हैं और उन्हें टीम में शामिल किया जाना चाहिये।
स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन के पास धोनी को विश्वकप टीम में शामिल करने के कई कारण हैं। धोनी की ताकत और प्रतिभा कमाल की है और वह बड़े मंच पर खेलने के लिये हमेशा तैयार रहते हैं।’’ पूर्व न्यूजीलैंड कप्तान ने कहा,‘‘ मैंने आखिरी आईपीएल सत्र में भी धोनी को देखा है और उनकी बल्लेबाजी आज भी वैसी ही जैसी पहले थी।
उनके पास आत्मविश्वास होना चाहिये और वनडे में जैसा खेलते हैं वैसा ही खेलें। वह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।’’ गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने धोनी को आराम देते हुये बाहर कर दिया था। प्रसाद ने कहा था कि प्रबंधन अब दूसरे विकेटकीपर को तलाश रही है।


Download Android App
Download iOS App




