नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का कहना है कि कप्तान और सीनियर के रूप में महेंद्र सिंह धोनी ने उनके पूरे करियर के दौरान काफी मदद की है। ईशांत शर्मा ने कहा, माही (धोनी) भाई ने कई बार मुश्किल समय में मेरी मदद की है। अब टीम में सीनियर होने के नाते विराट मेरे पास आते हैं और कहते हैं, ‘मुझे पता है कि आप थके हुए हैं, लेकिन एक सीनियर होने के नाते आप को टीम के लिए ऐसा (गेंदबाजी) करना होगा।
तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने कहा, पहले मैं सिर्फ अच्छी गेंदबाजी करना चाहता था लेकिन अब मैं अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं और विकेट लेना चाहता हूं। आप विकेट लेकर ही लोगों की सोच (धारणा) को बदल सकते हैं, इसलिए अब मेरे लिए विकेट लेना ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। ईशांत ने कहा, हां, मौजूदा समय में धारणा एक बड़ी चीज हो गई है, जिससे खिलाड़ियों को निपटना पड़ रहा है। मुझे नहीं पता कि यह कहां से आता है। मैं इन सब चीजों के बारे में ज्यादा नहीं सोचता।


Download Android App
Download iOS App



