भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 15 जनवरी को तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे एडिलेड में खेला गया जिसे भारत ने 6 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को करारी मात दे दी और इस सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। भारतीय टीम को मेजबान टीम ने 299 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में भारत ने 4 गेंद शेष होते हुए यह लक्ष्य हासिल कर लिया था।
इस मैच में जहां कप्तान विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली तो वहीं टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से विनिंग पारी खेली। धोनी ने इस मैच में नाबाद 55 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दूसरे वनडे में कुछ ऐसा हो गया जिसके बारे में ऑस्ट्रेलिया टीम और अंपायर और कैमरे किसी की नजर नहीं पड़ी। लेकिन इस पर ऑस्ट्रेलिया मीडिया की नजर पड़ गई और उसने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। इस वीडियो के वायरल होते ही कई खिलाड़ी इसपर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है।
धोनी से हुई मैच में यह बड़ी गलती
बता दें कि यह वाकया भारत की पारी के 45वें ओवर में हुआ है। 45वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज नाथन लायन गेंदबाजी कर रहे थे और उनके सामने क्रीज पर महेंद्र सिंह धोनी खड़े हुए थे। धोनी ने उस गेंद पर शॉर्ट मारा था और मारते ही रन के लिए दौडऩा शुरू कर दिया था।
इस वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि धोनी रन लेते हुए क्रीज पर पूरी तरह से नहीं पहुंचे और यह चीज मैदान पर किसी से भी नहीं देखी और फिर ओवर की अगली गेंद पर कार्तिक ने शॉर्ट मारकर सिंगल लिया और इसके साथ ओवर खत्म हो गया।
अगर ऐसा कुछ होता है तो आईसीसी की रूलबुक के अनुसार जिस टीम का खिलाड़ी शॉर्ट रन लेता है तो उस टीम को 5 रन की पेनल्टी हो जाती है। दरअसल भारत ने तो यह मैच 4 गेंद शेष रहते हुए जीत लिया था।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड मैच में टॉस जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज शॉन मार्श ने 131 रनों की शतकीय पारी खेली थी जिसकी वजह से भारत को ऑस्ट्रेलिया 299 रनों का लक्ष्य देने में सफल रहा था लेकिन भारतीय टीम ने इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया।


Download Android App
Download iOS App









