बीसीसीआई ने रणजी ट्रॉफी में कर दी ये ‘शर्मनाक’ हरकत, खतरे में आया खिलाड़ियों का कैरियर

Summary :

पिछले साल की ही तरह दिल्ली में इस साल भी प्रदूषण की समस्या बहुत चिंताजनक हो गई है। बता दें कि इस साल दिवानी से पहले ही दिल्ली में प्रदूषण का स्टर बहुत ज्यादा हो गया है।

पिछले साल की ही तरह दिल्ली में इस साल भी प्रदूषण की समस्या बहुत चिंताजनक हो गई है। बता दें कि इस साल दिवानी से पहले ही दिल्ली में प्रदूषण का स्टर बहुत ज्यादा हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने तक पटाखों की बिक्री को लेकर दिशा निर्देश जारी कर केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री की ही इजाजत दी है।

प्रदूषण का असर दिखा क्रिकेट खेल पर

बता दें कि प्रदूषण का साया इस साल भी क्रिकेट पर दिखार्ई दे रहा है। श्रीलंका क्रिकेट टीम जब पिछले साल भारत दौरे पर आई थी तो उन सभी खिलाडिय़ों ने दिल्ली टेस्ट मैच के दौरान मैदान पर मास्क लगाकर आए थे।

अब ऐसा ही कुछ नजारा रणजी ट्रॉफी में भी दिखाई दे रहा है जब दिल्ली केकरनैल सिंह स्टेडियम में एक खिलाड़ी मैदान पर मास्क पहन कर आया था।

रणजी ट्रॉफी में हुआ हैरान कर देना वाला वाकया

देश का सबसे प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 1 नवंबर से शुरू हुई है। रणजी ट्रॉफी के देश के कई शहरों में मैच शुरू हुए हैं। इनमें से ग्रुप-ए के पहला मैच मुंबई और रेलवे के बीच दिल्ली के फिराजशाह कोटला मैदान में शुरु हुआ है। प्रदूषण का असर इस मैच में तब दिखने को मिला जब मुंबई का एक खिलाड़ी मास्क पहनकर बल्लेबाजी करने आया था।

सिद्धाथ लाड मास्क पहनकर बल्लेबाजी करने आए

मुंबई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला चुना। इस पारी के दौरान जब सिद्धाथ लाड बल्लेबाजी करने आए तो सभी उनको देखकर हैरान हो गए कि वह मास्क लगाकर बल्लेबाजी करने क्यों आए हैं।

सिद्धार्थ के अलावा आदित्य वारे, और धवल कुलकर्णी भी मास्क लगाकर मैदान में उतरे हालांकि सूर्यकुमार यादव ने बिना मास्क के बल्लेबाजी की।

Desk Team