बॉलीवुड की एक्ट्रेस ने पाकिस्तानी क्रिकेटर Fakhar Zaman के साथ अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

Summary :

कुछ दिनों से बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री जरीन खान और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी Fakhar Zaman के रिश्ते की खबरें सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बन रही थीं।

क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता सदियों पुराना है और जब भी ये एक साथ आते हैं तो धूम मचाते ही हैं। बता दें कि बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के घर बसे तो लेकिन बहुत सी हसिनाओं की प्रेम कहानी अधूरी ही रह गई। बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ क्रिकेटर्स केकनेक्शन की खबरें मीडिया में सुर्खियां बनने में ज्याद समय नहीं लगाती हैं।

जरीन खान का नाम इस क्रिकेटर से जोड़ा गया

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री जरीन खान और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी Fakhar Zaman के रिश्ते की खबरें सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बन रही थीं।

https://www.instagram.com/p/BoPEmhhBsKt/?utm_source=ig_embed

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर फखर जमान का नाम बॉॅलीवुड की अभिनेत्री जरीन खान के साथ जुड़ रहा था। लेकिन अब जरीन ने फखर के साथ अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ दी है।

https://www.instagram.com/p/Bn3Y5CUH_YY/?utm_source=ig_embed

जरीन ने इन सभी खबरों पर तोड़ी चुप्पी

जरीन खान ने बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म वीर से डेब्यू किया था। जरीन खान ने इन खबरों को बकवास बताया है। जरीन खान ट्विटर पर एक न्यूज वेबसाइट की खबर को शेयर करते हुए लिखा, ‘बुलशिट’। यानी एकदम बकवास। मतलब जरीन ने Fakhar Zamanके साथ रिश्तों को झूठा करार दिया।

बताते चलें कि सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की खबरें जमकर वायरल हो रही हैं और माना जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में Fakhar Zaman ने जिम्बॉब्वे के खिलाफ दोहरा शतक ठोका था। ऐसा करने वाले वे एकमात्र पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। हालांकि एशिया कप में वे फ्लॉप साबित हुए थे।

https://www.instagram.com/p/BekPPtTg55D/?utm_source=ig_embed

Desk Team