भारत की स्टार एथलीट दुती चंद ने एशियाई खेलों में दो सिल्वर मेडल जीते हैं। दुती चंद ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है जिसे सुनकर उनके फैंस चौंक गए हैं। खबरों के अनुसार दुती चंद ने कहा है कि वह पिछले कुछ सालों से समलैंगिक रिश्ते में रह रही हैं। दुती अपने ही गांव की एक लड़की के साथ समलैंगिक रिश्ते में हैं। दरअसल दुती चंद ने अपनी साथी महिला की पहचान का खुलासा नहीं किया है।
समलैंगिक रिश्तों का दुती चंद ने बात करते हुए कहा है, मुझे कोई ऐसा मिला है जो मुझे जान से भी बहुत प्यारा है। मैं मानती हूं हर किसी को आजादी है अपना रिश्ता किसी के साथ भी बनाने की । इस पर दुती चंद ने आगे कहा, समलैंगिक रिश्तों में जो रहना चाहते हैं मैंने हमेशा से उनके अधिकारों की पैरवी की है। हर व्यक्ति की अपनी इच्छा होती है।
दुती चंद ने अपने खेल पर कहा कि मैं इस समय विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक गेम पर पूरा फोकस कर रही हूं। लेकिन मैं अपनी साथी महिला के साथ ही भविष्य में सेटल होना चाहती हूं।
समलैंगिक हैं दुती चंद
दुती चंद ने आगे कहा, मैंने उस समय एलजीबीटी समुदाय के लोगों के लिए आवाज उठाई थी जब पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए आईपीसी के सेक्शन 377 को अपराध के दायरे से बाहर कर दिया था। चंद ने बात करते हुए कहा कि मैं हमेशा से उसके साथ पूरा जीवन बीताना चाहती थी जो मुझे खिलाड़ी के रूप में प्ररित करे।
दुती ने चंद ने कहा कि मैं पिछले 10 साल से दौड़ रही हूं और मैं आगे 5 से 7 साल और दौड़ती रहूंगी। पूरी दुनिया में प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए घूमती रहती हूं और यह बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। ऐसे में मुझे किसी ना किसी के सहारे की जरूरत होती ही है।
2014 में आईएएएफ ने दुती को हाईपरएंड्रोगेनिजम नीति के तहत निलंबित कर दिया था और उस साल वह कॉमनवेल्थ गेम्स में नहीं खेल पाई थी। उसके बाद आईएएएफ के इस फैसले के खिलाफ दुती ने अपील दायर की थी और वह केस भी जीत गईं थी। बैडमिंटन के महान खिलाड़ी और कोच गोपीचंद ने दुती चंद के बैन के दौरान उकनी मदद की थी। इतना ही नहीं गोपीचंद ने अपनी एकेडमी में उन्हें प्रैक्टिस करने का मौका भी दिया था और उनका पूरा खर्च भी उठाया था।


Download Android App
Download iOS App








