बीते मंगलवार आईपीएल 2019 का मैच राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच में खेला गया। इस मैच में राजस्थान को पंजाब ने हरा दिया। आईपीएल 2019 में राजस्थान की तरफ से पहला मैच स्टुअर्ट बिन्नी ने खेला था और इस मैच में 11 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली।
स्टुअर्ट बिन्नी ने अपनी इस पारी में 2 चौके और 3 छक्के जड़े। लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में असफल रहे। राजस्थान की हार के बाद ट्रोलर्स ने बिन्नी को इसका जिम्मेदार ठहराते हुए सोशल मीडिया पर कई कमेंट्स किए।
मयंती को यूजर्स ने किया ट्रोल
इसके अलावा ट्रोलर्स ने बिन्नी की पत्नी मयंती लैंगर को भी ट्रोल कर दिया। मयंती लैंगर भारत की मशहूर स्पोट्र्स ऐंकर्स में से एक हैं। इससे पहले भी स्टुअर्ट बिन्नी को लेकर मयंती को कर्ई बार लोग ट्रोल कर चुके हैं। जब ट्रोलर्स ने दोबारा से मयंती को ट्रोल किया उन्होंने ट्विटर पर करारा जवाब दे दिया।
यहां पढ़ें ट्विटर का पोस्ट: https://twitter.com/navneet35093/status/1118214856769986561
एक ट्रोलर को मयंती ने जवाब देते हुए लिखा कि उन्हें दुख है कि पंजाब के खिलाफ आपने बिन्नी की पारी मिस कर दी।
यहां पढ़ें ट्विटर का पोस्ट: https://twitter.com/MayantiLanger_B/status/1118217904682463233
इतना ही नहीं मयंती को उनके पति बिन्नी को डिस्प्ले पिक्चर में ना होने के लिए भी लोगों ने ट्रोल कर दिया। इसका भी मयंती ने यूर्जर को करार जवाब देते हुए मुंह बंद करा दिया।
यहां पढ़ें ट्विटर का पोस्ट: https://twitter.com/Ashwin_Gour/status/1118171938906460161
मयंती ने ट्रोलर को दिया करार जवाब
यहां पढ़ें ट्विटर का पोस्ट: https://twitter.com/MayantiLanger_B/status/1118218756138733568
मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच में मैचा खेला गया जिसमें पंजाब ने राजस्थान को 12 रनों से करारी मात दे दी। इस मैच में पंजाब की तरफ से केएल राहुल ने 50 रन, डेविड मिलर ने 40 रन और कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने 4 गेंदों में 17 रन की पारी खेली जिसकी बदौलत पंजाब का स्कोर 20 ओवरों में 182 रन बनाए।
वहीं 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान ने 20 ओवरों में 170 रनों में 7 विकेट के नुकसान पर बनाए। इस सीजन में पंजान ने राजस्थान को दूसरी बार हराया है। इससे पहले राजस्थान को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब ने 14 रनों से हराया था।


Download Android App
Download iOS App












