महिला क्रिकेटर Sarah Taylor ने मैदान पर किया ऐसा कारनामा कि खिताब मिला ‘फीमेल धोनी’ के नाम का !

Summary :

इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर Sarah taylor ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में ऐसा ही कुछ कारनामा किया की सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही है।

क्रिकेट खेल की बढ़ती लोकप्रियता के बारे में तो आप जानते ही है और बीते कुछ सालों से जिस तरह इस खेल में चकाचौंध बढ़ी है तबसे इस खेल को चाहने वालों की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है। खेल के साथ साथ खिलाडियों के प्रदर्शन में भी पहले से बहुत बदलाव हुए है। ऐसा ही प्रदर्शन इन दिनों सुर्ख़ियों में है जिसमे इंग्लैंड की महिला खिलाड़ी सारा टेलर Sarah taylor ने कुछ ऐसा ही कारनामा किया की उन्हें फीमेल धोनी का खिताब दिया जा रहा है।

Sarah Taylorपहले के खिलाडियों की तुलना में अब के खिलाड़ी अपनी फिटनेस पर भी काफी ध्यान देते है और आपने गौर किया होगा की फील्ड पर खिलाडियों का सुपरमैन प्रदर्शन अब आए दिन देखने को मिलता है। आपने कई शानदार खिलाडियों को देखा होगा जो मैदान पर चीते सी फुर्ती दिखाते नजर आते है इन्ही में से एक है महेंद्र सिंह धोनी।

Sarah taylor का कारनामा

Sarah Taylorलेकिन इंग्लैंड की महिला खिलाड़ी Sarah taylor ने कुछ ऐसा ही कारनामा किया की उन्हें फीमेल धोनी का खिताब दिया जा रहा है। सभी जानते है की धोनी विकेट के पीछे सबसे तेज और सतर्क विकेटकीपर माने जाते है। दुनिया के बाकी विकेटकीपर धोनी के प्रदर्शन से सीख सीखकर अपनी प्रैक्टिस करते है।

Sarah Taylorइंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर Sarah taylor ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में ऐसा ही कुछ कारनामा किया की सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही है। विकेट कीपिंग बहुत चुनौती भरा काम माना जाता है जहाँ खिलाड़ी को हर सेकंड के हिसाब से गेंद पर नजर रखनी पड़ती है।

Sarah Taylor इस मैच के दौरान साउथ अफ़्रीकी बल्लेबाज इंग्लैंड की गेंदबाज को खेलने की कोशिश में क्रीज़ से जैसे ही बहार निकली और उन्होंने चकमा खाया , विकेट के पीछे Sarah taylor से जबरदस्त फुर्ती के साथ उनकी गिल्लियां बिखेर दी। ये सब इतनी तेजी से हुआ की किसी को पालक झपकने का मौका नहीं मिला।

आप वीडियो में देख सकते है की सारा की इस फुर्ती को देखकर बल्लेबाज की आंखे खुली रह गयी। सारा की इस जबरदस्त स्टंपिंग की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें फीमेल धोनी बुलाया जा रहा है।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

Desk Team