मुंबई इंडियंस के लिए आई बुरी खबर ये खतरनाक खिलाड़ी आईपीएल 2018 से हो सकता है बाहर

Summary :

NULL

आईपीएल 2018 जिसकी शुरुआत कल 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई और मुंबई के बीच मुकाबले के साथ होगी।यह मुकाबला रात के 8:00 बजे से खेला जाएगा, ऐसे में इस मुकाबले से पहले मुंबई की टीम के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। यह खबर है उनके ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के बारे में।

दरअसल हार्दिक पांड्या के पैर की नसों में कुछ खिंचाव आ गया है जिसके चलते वह आईपीएल के शुरुआत के कुछ मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं।

ऐसे में यह खबर निश्चित रूप से मुंबई इंडियंस के लिए एक बेहद बुरी खबर हो सकती है। क्योंकि हार्दिक पांड्या मुंबई के एक महत्वपूर्ण ऑलराउंडर है जो आखरी के ओवेरों में लंबे लंबे सिक्स मारने के लिए जाने जाते हैं।

और दूसरी बात यह है की पंड्या गेंदबाजी में भी मुंबई की टीम के लिए बेहद लकी साबित हुए हैं।

ऐसे में अब यह देखना होगा कि मुंबई की टीम कल के मुकाबले में हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट के तौर पर किसे लाती है।24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team