नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा की कमर में परेशानी दिल्ली कैपिटल्स के लिये आईपीएल के अंत में चिंता का सबब हो सकती है लेकिन उनकी राष्ट्रीय टीम उनसे ज्यादा चिंतित होगी क्योंकि विश्व कप में महज कुछ ही दिन बचे हैं। दिल्ली कैपिटल्स को बुधवार को चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में रबाडा की काफी कमी खली जिसमें उन्हें 80 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। यह सत्र में पहला मैच था जिसमें रबाडा नहीं खेले थे।
हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा था कि टीम प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर रबाडा को आराम दिया था। लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टीम काफी चिंतित होगी क्योंकि उनका अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन भी चोटिल है जिसने इस आईपीएल सत्र में केवल दो ही मैच खेले थे।


Download Android App
Download iOS App



