लता ने सचिन संग देखा आईपीएल फाइनल

Summary :

NULL

नई दिल्ली : सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जितना सुरों से नाता है उतना ही वह क्रिकेट से लगाव रखती हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शौकीन गायिका ने टूर्नामेंट के फाइनल को खास बनाने के लिये खुद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ इसका जश्न मनाया। ऐसे में लोकप्रिय आईपीएल-2018 के गत रविवार को हुये फाइनल मुकाबले को खास बनाते हुये सुश्री मंगेशकर ने सचिन और उनकी पत्नी अंजलि को घर पर ही बुलाया।

गायिका ने दोनों के साथ अपनी तस्वीर को टिवटर पर साझा करते हुये लिखा ‘नमस्कार, कल बहुत दिनों बाद हमारे घर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि पधारे और हमने साथ मिलकर आईपीएल फाइनल का आनंद उठाया।’ इस तस्वीर में लता मंगेशकर बीच में बैठी हैं जबकि उनके पास सचिन और दूसरी ओर अंजलि मुस्कुरा रहे हैं।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Desk Team